{"_id":"67d5e24b020980e95f0a1164","slug":"the-mountains-of-garbage-show-hell-like-conditions-arun-govil-meerut-news-c-14-1-mrt1004-807773-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के पहाड़ से दिखते हैं नरक जैसे हालात : अरुण गोविल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के पहाड़ से दिखते हैं नरक जैसे हालात : अरुण गोविल
विज्ञापन
मेरठ। सफाई व्यवस्था और कूड़ा निस्तारण न होने की समस्या को लेकर सांसद अरुण गोविल ने शनिवार को फिर से नाराजगी जता दी। उन्होंने कहा कि शहर में कूड़े के पहाड़ से नरक जैसे हालात दिखते हैं। कूड़ा निस्तारण प्लांट न लगने के कारणों की जानकारी सांसद ने नगर आयुक्त से ली। निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में सुधार कीजिए, अतिक्रमण की समस्या से लोगों को निजात दिलाएं।
सांसद अरुण गोविल ने शनिवार को कार्यकर्ताओं के संग होली के बाद पत्रकारों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि मेरठ शहर में बहुत कूड़ा इकट्ठा हो गया है। इसका निस्तारण नहीं होना चिंता का विषय है। वह जब कूड़े के ढेर देखते हैं तो तब लगता है कि नरक ऐसा ही होता होगा। कूड़ा निस्तारण का काम निगम का है। निगम में अभी तक इस पर कोई काम नहीं किया है। वह पता लगाएंगे कि यह किसी व्यक्ति का काम है या कुछ और वजह है।
सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने भी इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। मुख्यमंत्री ने भी नगर आयुक्त को जल्द कूड़ा निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। सांसद ने कहा कि उनका प्रयास है कि मेरठ में एयरपोर्ट जल्दी से शुरू हो जाए। इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थापित हो जाए। यहां के लोगों को प्रयागराज जाना महंगा पड़ता है। हस्तिनापुर में संग्रहालय बनाने की बात चल रही है।
विज्ञापन
सांसद ने नगर आयुक्त को बुलाया
कूड़ा निस्तारण क्यों नहीं हो रहा, सांसद के इस सवाल पर नगर आयुक्त ने गांवड़ी में एनटीपीसी द्वारा प्लांट लगाने की बात कही। सांसद ने ऑर्गेनिक रिसाइकिलिंग कंपनी के बारे में जानकारी ली, जिस पर नगर आयुक्त ने कोर्ट में मामला होने के बारे में बताया है। सांसद अरुण गोविल ने बताया कि कूड़ा निस्तारण को लेकर नगर आयुक्त से बात हुई है। सफाई व्यवस्था और कूड़ा निस्तारण करने की प्लानिंग नगर आयुक्त ने बताई है।
होली की अवधारणा बदली
सांसद ने कहा कि अब होली का कॉन्सेप्ट बदल गया है। पहले रंग, बाल्टियां, टेसू के फूल से होली खेलते थे। अब यह सब देखने को नहीं मिला। अपने बचपन में मेरठ के वाकये को याद करते हुए सांसद ने कहा कि उस समय तार के हुक डालकर लोगों के सिर से टोपियां उतार लेते थे और होली के चंदे के पैसे मिलने पर टोपी वापस करते थे। अब यह सब चीजें खत्म हो गई हैं।
मीट की दुकानों के पंखे बंद कराए नगर निगम : लक्ष्मीकांत
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कई समस्याओं से जनता को निजात दिलाने की मांग की। सांसद ने कहा कि थाना देहली गेट, कोतवाली, सिविल लाइन, नौचंदी समेत शहर के सभी थानों में मीट और कबाब की दुकानों में पंखा लगाकर दुर्गंध सड़क की ओर फेंकी जा रही है। प्यास, लहसुन नहीं खाने वाले, शाकाहारी और व्रत रखने वाले लोगों को भी इस दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है।
डॉ. वाजपेयी ने कहा कि घंटाघर स्थित मेनका सिनेमा के सामने पालिका मार्केट, फव्वारा व पार्क पर मुर्गा मार्केट व जूता बेचने वालों का कब्जा है। जली कोठी में म्यांमार से आए शरणार्थियों को एक पार्क दिया गया था। वह पार्क कबाड़खाना बना हुआ है और कबाड़ियों के कब्जे में है। सांसद ने कहा कि घंटाघर पर अलकरीम होटल ने मेनका सिनेमा के पीछे निगम के ट्यूबवेल पर कब्जा कर लिया है। सांसद ने नगर आयुक्त से इन समस्याओं ने निजात दिलाने व कार्रवाई की मांग की है।
-- -
सफाई व्यवस्था और कूड़े के पहाड़ को लेकर निगम अधिकारियों के साथ मैंने कई बार बैठक की। गांवड़ी में कूड़ा प्लांट लगाने के लिए एनटीपीसी के साथ नगर निगम का अनुबंध हो गया है। कूड़ा प्लांट को लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास से भी बातचीत हुई है।
हरिकांत अहलूवालिया, महापौर