{"_id":"67d9d9aa0194279acd063e9c","slug":"the-mother-said-first-you-separated-my-son-from-me-and-now-you-killed-him-meerut-news-c-72-1-mrt1062-130328-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मां बोली, पहले मेरे लाल को मुझसे अलग किया अब मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मां बोली, पहले मेरे लाल को मुझसे अलग किया अब मार डाला
विज्ञापन
थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास युवक सौरभ कुमार की हुई हत्या
परिजनों का रोकर बुरा हाल, पुलिस ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। वारदात के खुलासे के बाद ब्रह्मपुरी थाने में पहुंची सौरभ कुमार की बुजुर्ग मां रेणू देवी की आंखों में आंसू थे। वह रोते हुए बोली कि पहले तो मुझको मुस्कान ने बेटे से अलग किया और किराए पर रहने लगे। मैंने बेटे-बहू की खुशी के खातिर सब सहन किया। अब मेरे बेटे को मार डाला। हम तो जीते जी मर गए।
उन्होंने बताया कि सौरभ तीन मार्च को उनके घर पर आया था। काफी देर तक रुका और बातचीत की। जिसके बाद उसने होली पर पिता मुन्ना लाल से मिलने की बात कही। मां का कहना था कि उनको नहीं मालूम था कि यह मुलाकात उनकी जिंदगी की आखिरी मुलाकात होगी। वहीं पिता की आंखें भी भर आईं।
दो साल पहले तलाक हो रहा था, वह अच्छा था
सौरभ के बड़े भाई राहुल उर्फ बबलू का भी रोकर बुरा हाल था। राहुल ने बताया कि सौरभ का अपनी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। करीब दो साल पहले भी विवाद हुआ था। उस समय तलाक के कागजात तैयार हो गए थे लेकिन बाद में साथ रहने पर समझौता हो गया था। यदि उस समय तलाक हो जाता तो मेरे भाई की हत्या नहीं होती और यह दिन देखना नहीं पड़ता। वहीं काॅलोनी के लोगों ने किसी तरह राहुल को संभाला। लोगों की भीड़ में भी मुस्कान और साहिल के प्रति आक्रोश स्पष्ट दिखाई दे रहा था। काॅलोनी में भी मुस्कान और साहिल के प्यार के चर्चे रहे हैं।
विज्ञापन
लंदन में रहता था पति और साहिल को घुर बुलाती थी मुस्कान
परिजनों ने बताया कि लंदन में पति सौरभ परिवार को पालने के खातिर मेहनत कर कमाता था, यहां उसकी पत्नी मुस्कान साहिल को अक्सर अपने घर बुलाती थी। प्यार की खातिर सौरभ सबकुछ बर्दाश्त करता रहा, लेकिन यह नहीं मालूम था कि एक दिन उसी की पत्नी प्रेमी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार देगी।
सांत्वना देने पहुंचे कांग्रेसी और भाजपाई
घटना के बाद सांत्वना देने के लिए कांग्रेस और भाजपा के नेता भी पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। पार्षद पति रंजन शर्मा ने ब्रह्मपुरी पुलिस से दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा भाजपा पार्षद अरुण मचल, राकेश गौड़ ने भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।
डाॅक्टरों के पैनल से कराया जाएगा पोस्टमार्टम
एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि सौरभ की हत्या के संबंध में मेडिकल के डाॅक्टरों से बातचीत की गई है। डाॅक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।