{"_id":"5d6ad3e78ebc3e016755fc45","slug":"the-motercyclest-are-died-include-finence-worker-in-road-accident-mawana-news-mrt440987983","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में फाइनेंस कर्मचारी समेत तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में फाइनेंस कर्मचारी समेत तीन युवकों की मौत
विज्ञापन
मेरठ-करनाल हाईवे पर हादसे में मृत युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : ? ? ?
सड़क हादसे में फाइनेंस कर्मचारी समेत तीन युवकों की मौत
बहसूमा। कस्बे के मुख्य मार्ग पर शनिवार देर शाम को अज्ञात वाहन को ओवरटेक करने के दौरान दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक से उछले युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक सवार युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर की जानसठ तहसील के गांव खलवाड़ा निवासी मिंटू (25) पुत्र हरपाल एवं उसका भतीजा संतु पुत्र इंशाराम मवाना की ओर से वापस घर खलवाड़ा लौट रहे थे। रास्ते में कस्बे के दक्षिणी छोर पर अज्ञात वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें खलवाड़ा निवासी मिंटू बाइक से उछलकर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कुचल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका भतीजा संतु गंभीर रूप से घायल हो गया तथा दूसरी बाइक पर सवार अस्सा निवासी अमित (28) पुत्र संदीप उर्फ छज्जू भी गंभीर हालात में है। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी हस्तिनापुर भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालात में उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय अमित की भी मौत हो गई। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइकों को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया। वहीं, थाना प्रभारी कुलवीर सिंह का कहना है कि मिंटू एवं अमित के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
अमित
कोटद्वार में किसी फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। वह रविवार का अवकाश होने के कारण अपने घर अस्सा लौट रहा था। यदि उसने हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच जाती। उसके दो पुत्रियां एवं एक पुत्र हैं। वहीं, मिंटू ने भी हेलमेट नहीं पहना था। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
खड़े ट्रक में टकराने से बाइकसवार युवक की मौत
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर शनिवार सुबह साढे़ चार बजे पोहल्ली के निकट सैन्य क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक सवार युवक जा टकराया। हेलमेट न होने और उपचार न मिलने से युवक ने तड़फकर दम तोड़ दिया। ट्रक मौके पर छोड़ चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों द्वारा ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सरधना क्षेत्र के छबड़िया गांव निवासी 28 वर्षीय अरुण उर्फ बिट्टू पुत्र ब्रह्मसिंह नगर में एक पैथोलॉजी लैब पर काम करता था। वह शुक्रवार शाम किसी काम से मेरठ गया था। परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह साढ़े चार बजे बाइक द्वारा वापस घर के लिए हाईवे से होते हुए आ रहा था। पोहल्ली के निकट सैन्य क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रक में वह पीछे से जा टकराया। हादसा इतना भयाकर था कि बाइक ट्रक में फंस गई। अरुण ने हेलमेट न पहने होने के कारण व उपचार न मिलने से तड़फकर दम तोड़ दिया। राहगीरों द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। वहीं चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पहुंचकर युवक की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटे भाई रजनीश ने नंबर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। परिजनों के अनुसार अरुण तीन भाईयों में सबसे बड़ा था, अन्य परिजन मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने बताया कि सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

हादसे की फोटो(बहसूमा से फोटो) BSH02- फोटो : BHESUMA

हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक बहसूमा से फोटो) BSH01- फोटो : BHESUMA