फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The MLA honored the winners of the sports competition.

Meerut News: क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक ने किया सम्मानित

Sun, 26 Oct 2025 07:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
The MLA honored the winners of the sports competition.
दौराला- दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। स्रो
राष्ट्रीय इंटर काॅलेज में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने आयोजित कराई दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। राष्ट्रीय इंटर काॅलेज में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में आयोजित कराई जा रही दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रविवार को समापन किया गया। रविवार को जूडो व वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित कराई गई, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मुख्य अतिथि सपा विधायक अतुल प्रधान रहे। अतुल प्रधान ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से देहात क्षेत्र की प्रतिभाओं को नया प्लेटफार्म मिलता है। जूडो प्रतियोगिता भराला स्थित चौधरी राजपाल सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित कराई गई। सब जूनियर बालिका वर्ग में आराध्या भारद्वाज ने 40 किलोग्राम, अनिष्का ने 44 किलोग्राम, अदिति सिवाच ने 52 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में शोभित ने 40 किलोग्राम, दिशांत भारद्वाज ने 45 किलोग्राम, वीर चौधरी ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम और वर्णव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में सृष्टि सिवाच ने 48 किलोग्राम में प्रथम, बालक वर्ग में सिद्धार्थ ने 55 किलोग्राम, आशीष कुमार ने 60 किलोग्राम, आदित्य कुमार ने 66 किलोग्राम में प्रथम और वंश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, दादरी वेट लिफ्टिंग एकेडमी में वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इस दौरान सतेंद्र, सतीश, मयंक, भूपेंद्र, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed