{"_id":"61707ae3b95b022bc81d0620","slug":"the-miscreants-took-away-cash-and-jewelery-from-the-houses-of-two-retired-soldiers-sardana-news-mrt561543513","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त दो फौजियों के मकानों से जेवरात-नकदी समेटकर ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त दो फौजियों के मकानों से जेवरात-नकदी समेटकर ले गए बदमाश
विज्ञापन

सरूरपुर। मंगलवार देर रात सरूरपुर थाना क्षेत्र के गोटका गांव में आधा दर्जन बदमाशों ने दो सेवानिवृत्त फौजियों के मकानों को निशाना बनाया। छत के रास्ते घरों में दाखिल हुए बदमाशों ने लाखों का माल समेट लिया। इसी दौरान एक फौजी की आंख खुल गई। उसने बदमाशों को ललकारते हुए फायरिंग की तो बदमाश नकदी और जेवरात लेकर जंगल के रास्ते फरार हो गए। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के जल्द खुलासे का दावा किया।
गोटका गांव में रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी रामवीर के मुताबिक, मंगलवार देर रात लगभग दो बजे आधा दर्जन बदमाश छत के रास्ते उसके घर में दाखिल हुए। बदमाशों ने अलमारी में रखी हजारों की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। आहट सुनकर रामवीर की आंख खुल गई और उसने बदमाशों को ललकारते हुए लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की। जिसके बाद चोर माल समेटकर जंगल के रास्ते फरार हो गए। आधी रात में गोलियां चलने की आवाज सुनकर मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
इसी बीच रामवीर के पड़ोस में रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी भंवर सिंह के बेटे कुलदीप ने बताया कि बदमाश उसके घर से भी लाखों के जेवरात और नकदी चुराकर ले गए हैं। ग्रामीणों द्वारा देर रात घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में जंगल में कांबिंग की। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि, पुलिस ने घटना के जल्द खुलासे का दावा किया है। घटना की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज करवाई गई।