{"_id":"641a09c3dddab26a8b081447","slug":"the-miscreants-shot-the-cloth-merchant-meerut-news-c-14-1-mrt1035-163669-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कपड़ा व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कपड़ा व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली
विज्ञापन
दौराला (मेरठ)। दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी को घर के पास बुलेट सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। व्यापारी स्कूटी लेकर लहूलुहान हालत में घर पहुंचे। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। व्यापारी की हालत ठीक है।
दौराला के लक्ष्मी प्लाजा मार्केट निवासी अनिल कुमार की दौराला चौराहा पर लक्ष्मी गारमेंट के नाम से दुकान है। मंगलवार देर रात अनिल कुमार दुकान बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में बुलेट सवार दो बदमाशों ने व्यापारी को गोली मार दी। कमर में गोली लगने से व्यापारी घायल हो गए। व्यापारी ने स्कूटी लेकर लहूलुहान हालत में घर पहुंचे। परिजनों को मामले की जानकारी दी।
सूचना पर सीओ अभिषेक पटेल पुलिस फोर्स के साथ व्यापारी के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। थाना प्रभारी संजय शर्मा के अनुसार, व्यापारी की दुकान से घर के बीच 500 मीटर की दूरी में गोली मारी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। परिजनों ने रंजिश से इंकार किया है।