फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The miscreants looted the cables by taking the tank guard hostage

टंकी पर तैनात चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाशों ने केबल लूटे

Thu, 24 Jul 2025 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The miscreants looted the cables by taking the tank guard hostage
पांची में लूट का पीड़ित चौकीदार (पीड़ित चौकीदार द्वारा)
खरखौदा। क्षेत्र के गांव पांची में मंगलवार रात पानी की टंकी पर तैनात चौकीदार को आधा दर्जन बदमाशों ने गन पॉइंट पर लेकर बंधक बना लिया। बदमाशों ने चौकीदार के साथ जमकर मारपीट की और टंकी पर लगे सोलर पैनल की वायरिंग को काटकर ले गए। पीड़ित ने रात में ही पुलिस कंट्रोल रूम व स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी, लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


गांव पांची में उलधन की ओर गांव से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर जंगल में पानी की टंकी बनी हुई है। टंकी पूर्ण रूप से सोलर पैनल से संचालित है। निर्माण के बाद से ही गांव पांची निवासी रतन पाल टंकी पर चौकीदार है। वह रात में टंकी पर बने कमरे में ही रहता है। मंगलवार की रात वह टंकी के पास बने कमरे की छत पर मच्छरदानी लगाकर सो रहा था। चौकीदार के अनुसार रात करीब 11 बजे आधा दर्जन बदमाश टंकी परिसर में घुस आए। दो बदमाश उसके पास पहुंचे और उसे गन पॉइंट पर ले लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे मुर्गा बनाया तथा उसके साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन

चार अन्य बदमाशों ने सोलर पैनल पर लगे केबल को लूट लिया। एक घंटे तक बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाए रखा तथा लगातार उसके साथ मारपीट करते हुए उसे कई तरह की यातनाएं देते रहे। बदमाश, चौकीदार से लूटे फोन को टंकी परिसर में ही फेंककर भाग गए। बदमाशों के जाने के तुरंत बाद चौकीदार ने टंकी परिसर में अपने मोबाइल को खोजकर घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम, कंपनी के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि वह घटना के बाद से ही कंपनी के अधिकारियों से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहा है, लेकिन न तो कंपनी के अधिकारियों ने ही रिपोर्ट दर्ज की और न ही इस मामले में पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई की है। 24 घंटे बाद भी पुलिस घटना को दबाती रही।
वर्जन....
लूटपाट की ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है। थाना पुलिस से बात कर जानकारी की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी। -प्रमोद कुमार सिंह, सीओ, किठौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed