{"_id":"5fbeb6fa8ebc3e9bbd5f65ef","slug":"the-miscreants-looted-cash-and-weights-from-the-cane-purchasing-center-sardana-news-mrt512696568","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना क्रय केंद्र से बदमाशों ने नकदी व बाट लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना क्रय केंद्र से बदमाशों ने नकदी व बाट लूटे
विज्ञापन

सरधना। भलसोना गांव के जंगल में स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर मंगलवार रात बदमाशों ने धावा बोला। बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर उससे नकदी व गन्ना क्रय केंद्र पर रखे पांच कुंतल वजन के लोहे के 10 बाट चोरी कर लिए। चौकीदार ने बुधवार को थाने में लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी।
कोतवाली क्षेत्र के भलसोना गांव के बाहरी छोर पर स्थित दौराला शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर बाडम रोहटा निवासी श्याम सुंदर पुत्र परमाल चौकीदार के रूप में काम करता है। श्याम सुंदर ने बताया कि वह मंगलवार रात गन्ना क्रय केंद्र पर तैनात था। एक वाहन में सवार कुछ बदमाश गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे। दो बदमाशों ने उसे गन प्वांइट पर ले लिया। उसकी जेब में रखी छह सौ रुपये की नकदी व उसकी चादर ले ली। वाहन में सवार अन्य बदमाशों ने पांच कुंतल वजन के लोहे के 10 बाट लूट लिए। बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वाहन में सवार होकर फरार हो गए। चौकीदार ने चीनी मिल के अधिकारियों व पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने कहा कि तहरीर पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।