फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The miscreants have sent a letter of threat to the lawyer in Meerut

चिट्ठी में 315 का कारतूस भेजकर दी जान से मारने की धमकी, यूपी में कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

Mon, 26 Oct 2020 07:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Oct 2020 07:53 PM IST
सार

  • सच संस्था अध्यक्ष व अधिवक्ता डॉ. संदीप पहल को मिली धमकी, गोकशी के मामले से दूर रहने को कहा

विज्ञापन
The miscreants have sent a letter of threat to the lawyer in Meerut
पीड़ित वकील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी यूपी में एक के बाद एक घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। जहां बागपत में सोमवार तड़के लोहा व्यापारी का अपहरण करके एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। वहीं मेरठ में डाक से चिट्ठी में 315 का कारतूस भेजकर सच संस्था के अध्यक्ष व अधिवक्ता डॉ. संदीप पहल को परिवार समेत जान से मारने की धमकी मिली है।

विज्ञापन


चिट्ठी लिखने वालों ने गोकशी के मामले में संदीप पहल को दूर रहने की बात कही है। इसकी शिकायत पुलिस से कर दी गई है। वहीं इस मामले के बाद यूपी में बढ़ते से कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


वेस्टर्न कचहरी रोड निवासी डॉ. संदीप पहल ने बताया कि उनके पास डाक द्वारा चिट्ठी दो दिन पहले आई थी जिसको उन्होंने सोमवार को खोलकर देखा। धमकी भरी चिट्ठी में 315 का एक कारतूस भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिट्ठी में लिखा गया कि तुम्हारी वजह से गोकशी करने वाले बर्बाद हो गए हैं। उनका सारा कारोबार ठप हो गया है। इससे पहले भी तुम्हें समझाया गया था, लेकिन तुम अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। अब तुझे आखिरी चेतावनी दे रहे हैं कि दोबारा से गोकशी की सूचना पुलिस प्रशासन को दी तो तेरी लाश शहर के बीच चौराहे पर पड़ी हुई मिलेगी और तेरे बच्चे सड़क पर भीख मांगते नजर आएंगे।

इस चिट्ठी के बारे में डॉ. संदीप पहल ने मुख्यमंत्री डीजीपी, प्रमुख सचिव समेत पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि डाक से आई चिट्ठी की जानकारी जुटाई जा रही है। चिट्ठी भेजने वाले का नाम लिफाफे पर समीर चौहान निवासी सेक्टर-11 भी लिखा हुआ है, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed