{"_id":"604a7c108ebc3e58fe368ac4","slug":"the-miscreants-caught-in-the-encounter-were-sent-to-jail-sardana-news-mrt5295053188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पकडे़ गए बदमाशों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में पकडे़ गए बदमाशों को जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में पकडे़ गए बदमाशों को जेल भेजा
सरधना। कोतवाली पुलिस द्वारा सरधना-नानू मार्ग से बुधवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए बदमाशों को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। बदमाशों ने नगर में आईटीआई के प्रधानाचार्य व एक मंदिर के पुजारी के यहां लूट की वारदात अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई नकदी व जेवरात आदि बरामद किए हैं।
सरधना-नानू मार्ग पर बुधवार रात पुलिस की टेंपो में सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई थी। जिसमें एक बदमाश को गोली लगी थी। पुलिस ने मौके से पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की गोली से घायल बदमाश साकिब पुत्र नफीस निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ को सीएचसी से मेरठ जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। बृहस्पतिवार को आरोपी साकिब, सद्दाम, समीर, मुस्तकीम व महताब को जेल भेज दिया। जबकि फरार आरोपी जगमोहन उर्फ एचआर पुत्र इंद्रजीत सिंह सोनीपत हरियाणा, अफजाल पुत्र इकराम निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ की तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि अलीपुर स्थित आईटीआई के प्रधानाचार्य मुकेश विश्नोई व मंदिर के पुजारी प्रभात नगर निवासी सूर्यमोहन के यहां हुई लूट के साथ नौचंदी थाना क्षेत्र में हुई लूटपाट में भी यह बदमाश शामिल रहे हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 6.14 लाख रुपये और कुछ जेवरात बरामद किए थे।