फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Ministry of Defence will take action against Dr. Satish Sharma after the hearing.

Meerut News: सुनवाई के बाद डॉ. सतीश शर्मा पर कार्रवाई करेगा रक्षा मंत्रालय

Tue, 23 Jun 2026 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The Ministry of Defence will take action against Dr. Satish Sharma after the hearing.
मेरठ। सीबीआई के हाथों तीन लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार किए गए कैंट बोर्ड के नामित सदस्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा को रक्षा मंत्रालय ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कैंटोन्मेंट एक्ट 2006 की धारा 34 के अंतर्गत सदस्यता समाप्ति से पहले आरोपित सदस्य को सुनवाई का मौका दिया जाता है। सुनवाई के बाद आरोपित की कैंट बोर्ड की सदस्यता समाप्त होगी।
विज्ञापन




कैंटोन्मेंट एक्ट 2006 की धारा 34(4) के अनुसार, कैंट बोर्ड के किसी सदस्य को पद से हटाने से पहले उसे अपने निष्कासन का कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। आरोपित को अपना पक्ष रखने का उचित अवसर दिया जाता है। इसके बाद होने वाली सुनवाई के बाद ही सदस्यता समाप्ति पर कोई निर्णय होता है। रक्षा मंत्रालय की ओर से मेरठ कैंट बोर्ड के नामित सदस्य डॉ. सतीश शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कैंट बोर्ड की ओर से डासना जेल में बंद डॉ. सतीश शर्मा को नोटिस रिसीव करा दिया गया है। कैंट बोर्ड के प्रेस प्रवक्ता जयपाल सिंह तोमर ने बताया कि कारण बताओ नोटिस डॉ. सतीश शर्मा को रिसीव करा दिया गया है।
विज्ञापन




2021 के बाद से छावनी परिषदों के चुनाव नहीं होने के कारण रक्षा मंत्रालय द्वारा फरवरी 2022 में भाजपा नेता डॉ. सतीश चंद्र शर्मा को पहली बार नामित सदस्य बनाया गया। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष उन्हें फिर से सदस्य नामित किया जाता रहा। जनवरी 2026 में डॉ. सतीश शर्मा को फिर से नामित सदस्य बनाया गया। राजेंद्र प्रसाद महेश्वरी के बाद डॉ. सतीश शर्मा एक से अधिक कार्यकाल के लिए नामित होने वाले दूसरे नेता है। उनकी गिनती छावनी क्षेत्र के दिग्गज भाजपा नेताओं में होती थी। छावनी परिषद के चुनावों में टिकट वितरण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी। अब सीबीआई द्वारा नामित सदस्य तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े जाने पर भाजपा की भी किरकिरी हो रही है। इस प्रकरण की कैंट बोर्ड की राजनीति से जुड़े भाजपा नेताओं में खूब चर्चा है, लेकिन मुख्य संगठन का कोई नेता व पदाधिकारी इस बारे में बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




छावनी परिषद के नामित सदस्यों की सूची



नाम कब से कब तक



एसके गर्ग जनवरी 1974 जनवरी 1975



सुंदर लाल जैन मार्च 1981 दिसंबर 1982



राजेंद्र प्रसाद महेश्वरी दिसंबर 1982 दिसंबर 1983



सत्यप्रकाश अहलूवालिया फरवरी 1984 अगस्त 1984



राजेंद्र प्रसाद महेश्वरी अगस्त 1984 फरवरी 1985



नरेंद्र पाल सिंह नवंबर 2005 जून 2006



डॉ. सतीश चंद्र शर्मा फरवरी 2022 अभी तक



कैंट बोर्ड के प्रेस प्रवक्ता जयपाल सिंह तोमर का कहना है कि कैंट बोर्ड द्वारा डॉ. सतीश शर्मा की सदस्यता समाप्ति का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को भेजा जा चुका है। अब वहीं से ही सारी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed