फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The minister took the young man and woman injured on the highway to the hospital.

Meerut News: हाईवे पर घायल युवक और महिला को मंत्री ने पहुंचाया अस्पताल

Tue, 03 Feb 2026 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
The minister took the young man and woman injured on the highway to the hospital.
दौराला - घायल को अस्पताल ले जाते मंत्री और उनके काफिले में शामिल लोग। स्रोत - वीडियो ग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला (मेरठ)। दिल्ली-दून हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा के पास दुर्घटना में घायल हुए युवक और महिला को मुजफ्फरनगर के विधायक एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपनी गाड़ी से बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार को सोशल मीडिया पर घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल सोमवार को दिल्ली से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। सिवाया टोल प्लाजा से जब उनका काफिला गुजरा तो उन्होंने हाईवे पर एक युवक और महिला को घायल हालत में देखा। उन्होंने तत्काल काफिला रोका और घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने चिकित्सक से दोनों घायलों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। मंगलवार को उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे लोगों ने सराहा।

दौराला - घायल को अस्पताल ले जाते मंत्री और उनके काफिले में शामिल लोग। स्रोत - वीडियो ग्रैब

दौराला - घायल को अस्पताल ले जाते मंत्री और उनके काफिले में शामिल लोग। स्रोत - वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed