फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Minister of State announced a payment of one lakh rupees to the victim's family.

Meerut News: राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये देने की घोषणा की

Tue, 28 Jul 2026 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
The Minister of State announced a payment of one lakh rupees to the victim's family.
परी​क्षितगढ़- राज्य मंत्री पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए।
परीक्षितगढ़। छह दिन पूर्व भगवान जगन्नाथ यात्रा हादसे के दौरान हाईटेंशन लाइन में रथ का ध्वज टकराने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी। मंगलवार दोपहर राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने अपनी तरफ से पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
विज्ञापन

गत शुक्रवार दोपहर ओम पब्लिक स्कूल परिसर रजबहे की पटरी से भगवान जगन्नाथ यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा 10 मीटर पहुंचने पर ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन से जगन्नाथ रथ का ध्वज टकरा गया था। जिसमें नगर के मोहल्ला गंधार दरवाजा निवासी सचिन की मौत हो गई थी। 14 श्रद्धालु झुलस गए थे। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस की लापरवाही सामने आने पर परीक्षितगढ़ चौकी इंचार्ज राजकुमार व थानाध्यक्ष सुदीश सिरोही को निलंबित कर दिया है। मंगलवार दोपहर राज्य मंत्री दिनेश खटीक पीड़ित के आवास पर पहुंचकर सांत्वना देते हुए उप जिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार से फोन पर वार्ता की और पीड़ित परिवार को शीघ्र सात लाख रुपये देने की बात कही। पांच लाख बिजली निगम व दो लाख श्रमिक विभाग के अलावा एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता अपनी तरफ से देने की घोषणा की। इस दौरान मानसिंह प्रजापति, नंद किशोर, सचिन अग्रवाल, पंकज मित्तल, वरीश सौंदत, गुड्डू प्रजापति, मनोज प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed