फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Message of Love Resounded with Hymns at St. Joseph's Cathedral.

Meerut News: संत जोसफ कैथेड्रल में भजनों के साथ गूंजा प्रेम का संदेश

Sat, 04 Apr 2026 08:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
The Message of Love Resounded with Hymns at St. Joseph's Cathedral.
- पवित्र सप्ताह के उपलक्ष्य में हुआ विशेष प्रार्थना अनुष्ठान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। संत जोसफ कैथेड्रल में पवित्र सप्ताह के उपलक्ष्य में शनिवार रात 10:30 बजे ईस्टर विजिल मास अत्यंत श्रद्धा, अनुशासन एवं आध्यात्मिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष प्रार्थना अनुष्ठान का संचालन मुख्य पुरोहित फादर भास्कर जेसुराज ने किया। इस दौरान भजनों के साथ प्रेम और नवजीवन का संदेश गूंजता रहा। कार्यक्रम में फादर थारिस, फादर रॉय एवं फादर स्टीफन सह पुरोहित के रूप में उपस्थित रहे।

रैव्ह. और फादर ने विधि विधानपूर्वक धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई। मास के दौरान परंपरानुसार मोमबत्तियां प्रज्ज्वलित कर यीशु मसीह के पुनरुत्थान की पावन स्मृति को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। बप्तिस्मा की प्रतिज्ञाओं को दोहराया। मिस्सा बलिदान हुआ। नई आग की आशीष दी गई। धार्मिक अनुष्ठान के बीच श्रद्धालुओं ने अल्लेलूया, जी उठा, जी उठा और एक चतुर चितेरा जी उठा जैसे भक्तिमय गीतों का सामूहिक गान कर प्रभु के पुनरुत्थान की खुशी व्यक्त की। इससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो उठा मुख्य पुरोहित ने ईस्टर के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेम, त्याग, क्षमा एवं नवजीवन के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ईस्टर केवल एक पर्व नहीं बल्कि मानवता के लिए आशा, विश्वास और पुनर्जागरण का प्रतीक है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed