{"_id":"64b98035fdd7af841c0e9224","slug":"the-mercury-crossed-35-degrees-for-the-first-time-in-july-na-news-c-27-1-smrt1006-7381-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जुलाई में पहली बार 35 डिग्री पार हुआ पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जुलाई में पहली बार 35 डिग्री पार हुआ पारा
विज्ञापन
बिजनौर। भले ही जिले में दो दिन जमकर बारिश हुई है। मगर बृहस्पतिवार को गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। जुलाई माह में पहली बार अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। गर्मी अधिक होने से लोगों के माथे से पसीना टपकता रहा।
बृहस्पतिवार को भी सुबह से तेज धूप निकली। लोग सिर और चेहरे पर कपड़ा ढककर घरों से बाहर निकले। क्योंकि तेज धूप लोगों के चेहरे को झुलसा रही थी। बिजनौर में 17 जून को अधिकतम तापमान 37.2 दर्ज किया गया था। इसके बाद अब 20 जुलाई को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
जुलाई में पहली बार अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के अधिक पहुंचा है। तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। पंखे, एसी में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकि अगले एक सप्ताह में बारिश की संभावना है।