{"_id":"645174b74ea5caa1830e1e87","slug":"the-md-of-bajaj-sugar-is-surrounded-by-the-outstanding-payment-sardana-news-c-14-1-209207-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बजाज शुगर के एमडी को बकाया भुगतान पर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बजाज शुगर के एमडी को बकाया भुगतान पर घेरा
विज्ञापन
रोहटा। किसानों ने बजाज शुगर ग्रुप के एमडी अजय शर्मा को बकाया गन्ना भुगतान पर घेरते हुए कहा कि जब गन्ना भुगतान किसान को समय पर नहीं मिलेगा तो किसान कैसे अपने घरेलू खर्चों को चला पाएगा। किस आधार पर बुआई किए गए गन्ने की फसलों को समय पर लागत देकर गन्ने का उत्पादन बढ़ा पाएगा। उन्हें सबसे पहले बकाया गन्ना का भुगतान दिलाने की मांग की। उन्होंने किसानों को बताया कि जैसे-जैसे चीनी की बिक्री हो रही गन्ना विभाग के शेडयूल के अनुसार नियमानुसार चीनी मिल प्रबंध तंत्र किसानों के खातों में भुगतान भेज रही है। इस सत्र का 20 प्रतिशत भुगतान अब तक किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि ग्रुप का प्रदेश सरकार पर बकाया चला आ रहा 8 हजार करोड़ का भुगतान मिल जाए तो बजाज ग्रुप गन्ना भुगतान में किसी से पीछे नहीं रहेगा। कुछ तकनीकी कारणों के चलते बजाज ग्रुप भुगतान में पीछे जरूर है, लेकिन प्रबंध तंत्र उसमें भी सुधार करने के लिए प्रयासरत है।
ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई लिया जायजा
रोहटा। बजाज शुगर लिमिटेड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय शर्मा ने मंगलवार को किनौनी चीनी मिल का निरीक्षण किया। इसके बाद क्षेत्र के कलीना गांव में किसानों द्वारा ट्रेंच विधि से बुवाई किए जा रहे गन्ने का मौके पर जाकर जायजा लिया। किसानों से अपील कि वह केवल गन्ने की स्वीकृत प्रजातियों की ही बुवाई कर गन्ने का उत्पादन बढ़ाएं। उन्होंने किसान और चीनी मिल प्रबंध तंत्र को एक दूसरे की रीढ़ बताया।
उन्होंने कहा कि बजाज ग्रुप की प्रदेश में गन्ने की 14 इकाई संचालित हैं। इस सीजन में 13 करोड़ 27 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 1 करोड़ 48 लाख क्विंटल चीनी का रिकॉर्ड उत्पादन किया है। किनौनी इकाई ने गन्ने की गत वर्ष के मुकाबले 5 लाख क्विंटल अधिक पेराई कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस मौके पर मिल के यूनिट हेड केपी सिंह व गन्ना महा प्रबंधक परोपकार सिंह, पंकज पंवार, सुबोध बालियान, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।