फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The masked men stole the bike and left it at the scene.

Meerut News: बाइक चोरी कर ले गए नकाबपोश, अपनी बाइक मौके पर छोड़ी

Wed, 11 Feb 2026 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The masked men stole the bike and left it at the scene.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। मऊखास में नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाश घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ले गए। मोहल्ले के लोगों ने बदमाशों को बाइक लेकर भागते देखकर उनका पीछा किया। बदमाश बाइक लेकर भाग निकले। वहीं जल्दबाजी में बदमाश अपनी एक बाइक मौके पर ही छोड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उसकी तहरीर तक नहीं ली और मौके पर छोड़ी गई बदमाशों की बाइक को भी कब्जे में नहीं लिया। इससे ग्रामीणों में रोष है। घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया।
थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव मऊखास निवासी राहुल कुमार प्राइवेट नौकरी करता है। उसने पुरानी बाइक अंकित से खरीदी थी। डयूटी से लौटने के बाद घर के सामने गली में बाइक खड़ी की थी। बुधवार तड़के करीब 5ः30 बजे नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाश आए और उसकी बाइक का ताला तोड़कर स्टार्ट कर भागने लगे। राहुल की मां मुन्नी देवी ने बाइक की आवाज सुनी। वह घर से बाहर निकली। बदमाशों काे बाइक चोरी कर भागते देखा तो शोर मचा दिया। राहुल व उसका भाई रोहित ग्रामीणों के साथ बदमाशों को पकड़ने के लिए करीब 500 मीटर तक उनके पीछे भागे। खुद को घिरते देख बदमाश जल्दबाजी में अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राम गोपाल सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि जिस बाइक को बदमाश मौके पर छोड़कर भागे हैं, वह हापुड़ निवासी एक युवक की है। हापुड़ पुलिस से संपर्क किया गया है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed