फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The married woman was beaten with an iron rod, her parents were also beaten up, six were sued

Meerut News: विवाहिता काे लोहे की रॉड से दागा, मायके वालों से भी की मारपीट, छह पर मुकदमा

Fri, 23 Jun 2023 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
The married woman was beaten with an iron rod, her parents were also beaten up, six were sued
सरूरपुर। कस्बा करनावल निवासी विवाहिता को ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए गर्म लोहे की राॅड से दागने के मामले में पीड़िता ने आरोपी पति सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। करनावल निवासी शिवानी पुत्री जोगेंद्र ने बताया कि उसकी शादी ढाई साल पहले मुजफ्फरनगर के थाना छपार के गांव बढ़ेडी निवासी आकाश पुत्र धर्मेंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि पति सहित अन्य ससुराल वाले दहेज में 20 लाख रुपये लाने की मांग करते आ रहे थे। ससुराल पक्ष मांग मनवाने के लिए पीड़िता के साथ मारपीट कर उत्पीड़न करने लगे। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे लोहे की राॅड से दागा। किसी तरह पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे मायके वालों को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पति आकाश, जेठ विकास, सास बबीता, ससुर धर्मेंद्र, तुषार पुत्र सतपाल निवासी बढ़ेडी व मामा राजू निवासी बहसूमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed