फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The market remained buzzing overnight, there was a lot of shopping

Meerut News: रातभर बाजार रहे गुलजार, खूब हुई खरीदारी

Thu, 29 Jun 2023 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 29 Jun 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
The market remained buzzing overnight, there was a lot of shopping
- मुस्लिम क्षेत्रों के बाजारों में उमड़ी भीड़, महिलाओं ने लगवाई मेंहदी और खरीदी चूड़ियां
विज्ञापन

फोटो
मेरठ। ईद उल अजहा ( बकरीद ) को लेकर आज सुबह सूरज निकलने के साथ शाही ईदगाह और शहर की मुख्य मस्जिदों में नमाज का सिलसिला शुरू हो जाएगा। अकीदतमंद सुबह 6 बजे से मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा कर कुर्बानी का अहतराम करेंगे। इससे पहले बुधवार को देर रात तक बकरीद की तैयारियों को लेकर बाजार गुलजार रहे। बाजारों में बढ़ी भीड़ के चलते सड़कों पर भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
बकरीद के मौके पर बुधवार को दिन में बेगमपुल, आबूलेन, सदर बाजार, हापुड़ अड्डा स्थित भगत सिंह मार्केट में मुस्लिम महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। मुस्लिम क्षेत्र लिसाड़ी रोड, लिसाड़ीगेट चौपला, श्यामनगर, इस्लामाबाद, कांच का पुल, हापुड़ रोड, जाकिर कॉलोनी, चमड़ा पैंठ, शास्त्रीनगर, ढवाई नगर, शाहपीर गेट सहित अन्य क्षेत्रों में रात भर बाजारों में रौनक रही। घरेलू सामान के साथ कुर्बानी के जानवरों की खरीद-फरोख्त को लेकर भी लोगों में उत्साह दिखा।
विज्ञापन

उलमाओं ने सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील की
बकरीद के त्योहार को उलमाओं ने प्यार और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने वीडियो जारी कर लोगों से सरकार के निर्देशों का पालन करने की अपील की। कहा कि सड़कों पर नमाज अदा करने से सरकार मना कर रही है तो हमें सरकार के निर्देंशों का पालन करना है। जमीयत उलमा ए हिंद के शहर अध्यक्ष नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन व अन्य पदाधिकारियों ने लोगों से सड़कों पर नमाज अदा न करने की अपील की। उन्होंने युवाओं से बाइक स्टंट न करने की नसीहत भी दी। मौलाना कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने कहा कि युवा हुडदंग न करें, जिससे शहर का माहौल खराब न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
चूड़ी पर नजर
बकरीद पर चूड़ी की दुकानों पर महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ दिखाई दी। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगवाने के साथ मेकअप के सामान की भी खूब खरीदारी की। इसके अलावा युवाओं ने कपड़े, जूते और कुर्ते पजामे की खरीदारी की।

मुस्लिम इलाकों में ज्यादा विकट स्थिति
मुस्लिम इलाकों में बाजारोें में भीड़ के चलते पर जाम की ज्यादा विकट स्थिति बनी रही। गोला कुआं, कोतवाली रोड, लिसाड़ीगेट चौपला, कमेला रोड, लिसाड़ी रोड और भूमिया के पुल, केसरगंज, घंटाघर, खैरनगर सहित कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। ई-रिक्शा ने जाम को और विकराल कर दिया। कई सड़के तो सिर्फ ई-रिक्शा से पटी नजर आईं।



सड़कों पर वाहनों की कतार, रेंगते रहे वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी



मेरठ। बकरीद की खरीददारी को लेकर उमड़ी भीड़ से शहर की यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। दिल्ली रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड समेत कई इलाकों में रास्तों में लगे जाम से लोगों को घंटो जूझना पड़ा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। यातायात पुलिस जाम खुलवाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई।


बुधवार को बकरीद पर खरीदारी के लिए बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। भारी भीड़ का असर सड़कों पर भी दिखाई दिया। भगत सिंह मार्केट, गढ़ रोड, सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर पर लोग खरीददारी करने पहुंचे तो शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट, गढ़ रोड, हापुड़ अड्डा, हापुड़ रोड पर जाम लग गया। लालकुर्ती बाजारी की भीड़ से बेगमपुल, लालकुर्ती पैंठ, जीरो माइल, सदर बाजार, आबूलेन पर भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। घंटाघर और केसर गंज में भी जाम लगा रहा। इसके साथ ही कोतवाली क्षेत्र में सुभाष बाजार, लाला का बाजार में भी जाम से लोग जूझते हुए दिखाई दिए। सड़कों पर लगी वाहनों की लंबी लाइनों के चलते लोग किसी तरह अपने गन्तव्य तक पहुंचे। यातायात य्यवस्था संभालने में पुलिस के सारे प्रयास बौने पड़ गए। एसपी यातायात जितेंद्र श्रीवास्तव यातायात कुछ देर के लिए धीमी गति से चला था। बाद में यातायात पुलिस ने व्यवस्था संभाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed