{"_id":"680d42b8e587d4403806d561","slug":"the-market-of-mawana-and-bahsuma-is-closed-today-meerut-news-c-40-1-smrt1041-108575-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना और बहसूमा का बाजार आज बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवाना और बहसूमा का बाजार आज बंद
विज्ञापन
रविवार को नगर को बंद रखने के लिए संपर्क करते व्यापारी। (स्त्रोत व्यापारी) मवाना।
मवाना/ बहसूमा। पहलगाम में हुए हमले के विरोध में रविवार को मवाना और बहसूमा का बाजार बंद रखने का आह्वान किया गया है। व्यापारिक संगठनों ने बाजारों में घूमकर व्यापारी वर्ग से प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया।
व्यापारी नेताओं ने पंचायती धर्मशाला से शुरू होकर झब्बर मंडी, गुड मंडी, सुभाष चौक, गोल मार्केट, प्रिया टॉकीज, मुन्नालाल बाजार आदि व्यापारियों से संपर्क कर प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया। सुबह 10 बजे सभी लोग सुभाष चौक पर एकत्रित होंगे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक, अमर रस्तोगी, गोपाल अग्रवाल, शैवाल दुबलिश, राजेश अग्रवाल, विनय दुबलिश, विनय वर्मा, निपुण चौहान, गौरव गुर्जर, मधुर कौशिक आदि रहे।
वहीं, बहसूमा में व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सिंगल व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। मेडिकल स्टोर संगठन के अध्यक्ष सरदार करनैल सिंह ने बाजार बंद का पूर्ण समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी सेवाएं दी जाएगी। संवाद