{"_id":"69caecbb316166e5f8001593","slug":"the-main-road-in-the-khadar-region-is-incomplete-and-people-are-troubled-by-daily-accidents-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104672-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खादर क्षेत्र की मुख्य सड़क अधूरी, रोजाना हादसों से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खादर क्षेत्र की मुख्य सड़क अधूरी, रोजाना हादसों से लोग परेशान
विज्ञापन
खादर क्षेत्र गांव तारापुर में टूटी सड़क जान जोखिम डालकर जाते स्थानीय ग्रामीण स्रोत संवाद
- फोटो : samvad
हस्तिनापुर। नए गांव से मखदुमपुर को जोड़ने वाले खादर क्षेत्र के मुख्य संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण कार्य शुरू हुए छह माह बीत चुके हैं, लेकिन सड़क अब तक अधूरी पड़ी है। निर्माण कार्य में देरी और लापरवाही के चलते क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टूटी और गड्ढों से भरी सड़क पर रोजाना हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
करीब 22 किलोमीटर लंबे इस मार्ग से खादर क्षेत्र के दर्जनों गांव जुड़े हैं और प्रतिदिन हजारों लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। यह सड़क क्षेत्र को मुख्यालय से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, लेकिन वर्तमान में इसकी हालत बेहद खराब है। शुरुआत में वन विभाग की एनओसी में देरी के कारण काम प्रभावित हुआ, वहीं अब पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों की लापरवाही के चलते निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। इस मार्ग पर खादर क्षेत्र के, बस्तोंरा नारंग, दुधली, चेतावला, लतीफपुर, बामनौली, तारापुर, फाजलपुर, आदि दर्जनों गांव मौजूद हैं ।
सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी हुई परत के कारण राहगीरों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। धूल उड़ने से लोगों को सांस संबंधी दिक्कतें भी हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन दुर्घटनाओं में दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं और वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष गुरप्रीत उर्फ बंटी, उपाध्यक्ष सरदार सुंदरसिंह, जज सिंह आदि ग्रामीणों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग की उदासीनता के कारण हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
-- -- -
सड़क चौड़ीकरण में हो रही देरी को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग से लिखित में जवाब मांगा जाएगा
संतोष कुमार, एसडीएम मवाना