फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The long wait for PNG connections is over; stoves will be lit within 10 to 15 days.

Meerut News: पीएनजी कनेक्शन के लिए खत्म होगा लंबा इंतजार, 10 से 15 दिन में जलेंगे चूल्हे

Mon, 01 Jun 2026 09:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
The long wait for PNG connections is over; stoves will be lit within 10 to 15 days.
- बकाया बिल नहीं देने वाले 1158 लोगों को जारी किए गए नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पीएनजी के लिए आवेदन करने के बाद अब लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आवेदन के बाद 10 से 15 दिन के भीतर गेल गैस कंपनी लोगों के घरों में पीएनजी कनेक्शन देकर चूल्हा जलवा देगी। कंपनी ने बकाया पीएनजी बिल नहीं देने वाले 1158 लोगों को नोटिस भी जारी किए हैं। भुगतान नहीं करने पर उनके कनेक्शन काटे जाएंगे।
शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) सप्लाई का कार्य गेल गैस लिमिटेड कर रही है जबकि ग्रामीण व शहर के बाहरी क्षेत्रों में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) पीएनजी कनेक्शन देती है। वैश्विक संकट के बाद उपजे हालात में लोग तेजी से पीएनजी गैस की ओर मुड़ रहे हैं। केंद्र सरकार की भी मंशा पीएनजी पाइपलाइन वाले क्षेत्रों को पूरी तरह से एलपीजी फ्री जोन घोषित करने पर है। इसमें पीएनजी कनेक्शन धारकों को अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एलपीजी कनेक्शन सरेंडर नहीं करने पर उसे बंद करने के भी निर्देश दिए गए हैं। गेल गैस कंपनी ने मेरठ की 40 हाईराइज्ड कॉलोनियों को नोटिस देकर सभी घरों में पीएनजी कनेक्शन लेने को कहा है। इन कॉलोनियों में काफी समय पहले से पीएनजी पाइपलाइन बिछी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सप्ताह में दे रहे पीएनजी कनेक्शन : विनय कुमार
गेल गैस कंपनी मेरठ के महाप्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि मेरठ महानगर में 57 हजार से अधिक पीएनजी कनेक्शन धारक है और 1700 किलोमीटर लंबी पीएनजी पाइपलाइन बिछी हुई है। प्रत्येक महीने 50 से 60 लोग पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर रहे हैं। आवेदन के बाद दो सप्ताह के अंदर ही कनेक्शन चालू किया जा रहा है। पहले 90 दिन के भीतर कनेक्शन दिए जा रहे थे। सरकार की मंशा के अनुरूप अतिशीघ्र कनेक्शन देने का काम हो रहा है। नए घरेलू कनेक्शन देने की प्रक्रिया को बेहद तेज और पारदर्शी बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed