फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The last chance to get JIO Prime membership, this will be the new plan from tomorrow

JIO प्राइम मेंबरशिप लेने की LAST DATE 15 अप्रैल हुई, नेट यूजर्स में खुशी की लहर

Sat, 01 Apr 2017 01:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 01 Apr 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
The last chance to get JIO Prime membership, this will be the new plan from tomorrow
जियो प्राइम मेंबरशिप

देशभर में करीब 10 करोड़ ग्राहक अभी तक रिलायंस जियो का फ्री में लुप्त उठा रहे थे। जियो के जिन ग्राहकों ने अभी तक प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है उनके लिए मेंबरशिप लेने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि 99 रुपए का रिचार्ज कराने पर आपको रिलायंस जियो का 'हैप्पी न्यू इयर' ऑफर अगले एक साल तक 303 रुपए प्रतिमाह पर मिलता रहेगा। प्राइम मेंबरशिप से जुड़ने पर अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलती रहेगी। लेकिन इसमें से 28 जीबी डाटा ही 4जी स्पीड पर मिलेगा। प्रतिदिन 1 GB 4जी डाटा मिलेगा। खास बात यह है कि 1 जीबी के बाद कम स्पीड पर डाटा अनलिमिटेड रखा गया है। 
विज्ञापन


कल से ये होंगे जियो प्लान
- सबसे कम 19 रुपए से जियो का प्लान शुरू होगा। 19 रुपए में जियो प्राइम यूजर्स को 200 एमबी और नॉन-प्राइम मेंबर्स को 100 एमबी डाटा मिलेगा। वॉइस कॉल और एसएमएस अनलिमिटेड होंगे। जबकि वैलिडिटी एक दिन होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- 49 रुपए में जियो प्राइम यूजर्स को 600 एमबी और नॉन-प्राइम मेंबर्स को 300 एमबी डाटा मिलेगा। वॉइस कॉल और एसएमएस अनलिमिटेड होंगे। वैलिडिटी तीन दिन के लिए होगी।  
- 96 के प्लान में जियो प्राइम यूजर्स को 7 जीबी और नॉन-प्राइम मेंबर्स को 0.6 जीबी डाटा मिलेगा। हालांकि प्राइम मेंबर्स एक दिन में 1 जीबी से अधिक डाटा इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। वॉइस कॉल और एसएमएस अनलिमिटेड होंगे। वैलिडिटी 7 दिन होगी। 

- वहीं 149 रुपए के प्लान में जियो प्राइम यूजर्स को 2 जीबी और नॉन-प्राइम मेंबर्स को 1 जीबी डाटा मिलेगा। वॉइस कॉल अनलिमिटेड होंगे जबकि एसएमएस 100 ही हो सकेंगे। वैलिडिटी 28 दिन होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed