फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The investigation was done again in the meeting of the Disciplinary Committee.

Meerut News: अनुशासन समिति की बैठक में फिर से की गई जांच

Thu, 29 Jun 2023 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
The investigation was done again in the meeting of the Disciplinary Committee.
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वेटनरी कॉलेज के छात्र द्वारा छात्राओं के न्यूड फोटो वायरल करने को लेकर बुधवार को भी अनुशासन समिति की बैठक में चर्चा की गई। यह भी कहा गया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जाएगी।
विज्ञापन


मामला दो दिन से चर्चा में है। विवि के वेटनरी कॉलेज में कुछ छात्राओं के फोटो एडिट कर उन्हें वायरल कर दिया गया। किसी सीनियर छात्र ने इन फोटो को देखा तो मामला पकड़ में आ गया। कुलपति डा. केके सिंह ने अनुशासन समिति की बैठक बुलाकर छात्र को निष्कासित कर दिया और यह भी निर्णय लिया गया कि उसे विवि में कभी एडमिशन भी नहीं मिलेगा। दो दिन से इस प्रकरण में अनुशासन समिति छात्र-छात्राओं से बातचीत कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने विवि प्रशासन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही थी। इसे लेकर बुधवार को भी अनुशासन समिति की बैठक हुई, जिसमें सदस्यों का कहना था कि विवि अपने स्तर से कार्रवाई कर रहा है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जाएगी। प्रकरण में पांच-छह छात्राओं के भी फोटो हैं और अन्य छात्र भी शामिल हैं। अनुशासन समिति की जांच के दायरे में सब आ रहे हैं। समिति के चेयरमैन बिजेंद्र सिंह, डीएसडब्ल्यू डाॅ. अनिल सिरोही, डीन डाॅ. पुष्पेंद्र ढाका, डाॅ. रविंद्र कुमार, रजिस्ट्रार डाॅ. रामजी सिंह को प्रकरण की जिम्मेदारी दी गई और निष्पक्ष जांच के निर्देश कुलपति ने दिए हैं। वहीं दौराला थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------



लैपटॉप और फोन में छुपे राज को निकलना होगा मुश्किल

मोदीपुरम। लैपटॉप, पेन ड्राइव, मोबाइल फोन में छिपे राज बाहर निकालना आसान नहीं होगा। जिन छात्र- छात्राओं के मोबाइल जब्त किए गए हैं, बुधवार को उन्होंने फिर से उन्हें लेने का प्रयास किया। कमेटी पर अलग अलग लोगों से दबाव भी बनाया जा रहा है। हालांकि कमेटी के लोगों का कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं होगी, मोबाइल सील रहेंगे।




वर्जन

इस मामले में जो भी तथ्य सामने आ रहे है, उसके आधार पर मामले को देखा जा रहा है। छात्राओं ने जो शिकायत की थी, वह विवि की कार्रवाई से संतुष्ट हैं, अब वह रिपोर्ट दर्ज नहीं चाहतीं। विवि अपने स्तर से कार्रवाई कर रहा है।- डा केके सिंह, कुलपति कृषि विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed