{"_id":"68cc42383c61cf2fe409acd7","slug":"the-inspector-was-accused-of-abusing-and-demanding-a-convenience-fee-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104425-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दरोगा पर गाली गलौज और सुविधा शुल्क मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दरोगा पर गाली गलौज और सुविधा शुल्क मांगने का आरोप
विज्ञापन
दौराला। दौराला क्षेत्र के सिवाया गांव निवासी युवक ने दौराला थाने के एक दरोगा के साथ बातचीत के दो ऑडियो वायरल कर गाली गलौज और सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। युवक ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। मामले की जांच की जा रही है।
14 मई को गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र से दो बच्चों की मां को एक युवक भगाकर अपने साथ ले आया था। महिला के पति हरदोई निवासी हरिनाम ने थाना नंदग्राम पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया गया कि युवक ने कोर्ट में उक्त महिला से थाना फलावदा क्षेत्र का निवासी बताकर शादी कर ली थी और उसके साथ रह रहा था। नंदग्राम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त युवक और उसके साथी समेत महिला को हिरासत में लेकर थाना दौराला लाई थी। थाना दौराला पर दोनों युवकों को उनके सिवाया निवासी परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था और महिला को पुलिस अपने साथ नंदग्राम थाने ले गई थी।
इस कार्रवाई के बाद महिला से शादी करने वाले युवक ने पुलिस वर्दी में अज्ञात चार लोगों पर पत्नी को जबरन घर से ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक के नाम प्रार्थना पत्र दिया था और दो ऑडियो वायरल कर एक दरोगा पर गाली गलौज और सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र के संबंध में युवक को थाने पर बुलाकर पूछताछ की जाएगी। रुपये मांगने के आरोप गलत हैं।