फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The injured in the accident on the highway died in the hospital

Meerut News: हाईवे पर दुर्घटना में घायल की अस्पताल में मौत

Thu, 10 Apr 2025 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The injured in the accident on the highway died in the hospital
दौराला। दिल्ली-दून हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रगति नगर स्थित नंगला बट्टू निवासी संदीप कश्यप (26) बाइक पर सवार होकर खतौली जा रहा था। दौराला थाना क्षेत्र के मटौर गांव के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार कई फीट ऊपर उछलकर जमीन पर गिरा। हेलमेट नहीं होने के कारण उसका सिर जमीन में जाकर लगा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हादसे के बाद राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़े और घायल को हाईवे से हटाकर किनारे पर किया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed