{"_id":"6802b6dd3d83d2afa3045d2c","slug":"the-house-collapsed-after-the-neighbours-wall-fell-on-the-roof-eight-people-were-buried-under-the-rubble-mother-and-daughter-died-meerut-news-c-14-1-gnd1003-837054-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"प़ड़ोसी की दीवार छत पर गिरने से ढहा मकान, मलबे में आठ दबे, मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प़ड़ोसी की दीवार छत पर गिरने से ढहा मकान, मलबे में आठ दबे, मां-बेटी की मौत
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..लिसाड़ी गेट के लखि पूरा में माकन की गिरी छत कई लोग दबे पहुंची पुलिस.....संवाद
मेरठ। शुक्रवार रात 9:00 बजे तेज आंधी और बारिश कहर बनकर आई। लिसाड़ीगेट के लखीपुरा गली नंबर- 15 अहमदनगर में पड़ोसी की 8 फीट ऊंची दीवार इंतखाब की छत पर गिर गई। इससे इंतखाब का कच्चा मकान ढह गया। मलबे में इंतखाब, भाई दिलशाद, भतीजा अहतेशाम, पत्नी रुखसार, बेटी माहिरा, भतीजी रिमशा, पड़ोसी कादिर व आदिल दब गए। चीख पुकार सुनकर लोगों ने अपनी जान के परवाह किए बगैर परिवार को मलबे से निकाला।
सभी घायलों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां रुखसार (25) और उसकी 9 महीने की बेटी माहिरा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दिलशाद और अहतेशाम की हालत चिंताजनक बताई गई है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक इंतखाब के 115 गज के मकान से सटाकर अयूब का निर्माणाधीन मकान है। जिसकी दीवार इंतखाब के मकान से लगभग आठ फीट ऊंची है। शुक्रवार रात आई आंधी बारिश में अयूब के निर्माणाधीन मकान की दीवार इंतखाब की छत पर गिर गई। आंधी बारिश में इंतखाब का कच्चा मकान व छत दीवार के मलबे को नहीं संभाल पाए और उनका मकान ढह गया। मकान में मौजूद इंतखाब और उसका परिवार दीवार और छत के मलबे में दब गया। लोगों ने मलबा हटाकर इंतखाब के परिवार निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी। मां-बेटी की मौत से मातम का माहौल है।
विज्ञापन
घायल इंतखाब, दिलशाद, एहतेशाम, रिमशा व पड़ोसी कादिर, आदिल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद लिसाड़ीगेट, लोहियानगर, कोतवाली समेत कई थाने की पुलिस के साथ-साथ नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, एडीएम सिटी बृजेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट नवीन श्रीवास्तव सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार का हाल भी जाना।
दीवार गिरने की आशंका पर पड़ोसी से हुआ था विवाद
पड़ोसियों ने बताया कि इंतखाब के परिवार को चार दिन पहले ही दीवार गिरने की आशंका होने लगी थी। इसके चलते इंतखाब ने हादसे की आशंका जताते हुए पड़ोसियों से दीवार को सही कराने के लिए कहा था। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी झगड़ा करने लगे थे।