फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The history of Machhra is an inspiring saga of struggle, sacrifice, and reconstruction: Dr. RK Bhatnagar.

माछरा का इतिहास संघर्ष, त्याग और पुनर्निर्माण की प्रेरणादायी गाथा : डॉ. आरके भटनागर

Thu, 18 Jun 2026 08:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
The history of Machhra is an inspiring saga of struggle, sacrifice, and reconstruction: Dr. RK Bhatnagar.
माछरा महोत्सव मे लेखक श्याम शिंग को सम्मानित करते कार्यक्रम पदाधिकारी
- माछरा के पुनर्स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। माछरा के 1268वें पुनर्स्थापना दिवस के अवसर पर एमपी फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम रामनाथ सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एवं इतिहासकार डॉ. किरण सिंह और संचालन डॉ. जितेंद्र त्यागी ने किया।
मुख्य अतिथि पूर्व आयुक्त डॉ. आरके भटनागर ने कहा कि माछरा का इतिहास संघर्ष, त्याग और पुनर्निर्माण की प्रेरणादायी गाथा है। भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि गांव का गौरवशाली अतीत नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. किरण सिंह ने कहा कि इतिहास केवल अतीत का विवरण नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा निर्धारित करने वाला मार्गदर्शक होता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक धर्मेश त्यागी ने कहा कि अपनी मिट्टी और परंपराओं से जुड़ाव ही व्यक्ति को उसकी वास्तविक पहचान और संस्कार प्रदान करता है। समारोह में स्मारिका हमारा गांव माछरा तथा शिक्षाविद जगतवीर जगन्नाथ त्यागी द्वारा लिखित पुस्तक चौधरी भागमल शांडिल्य का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम संयोजक नरेश उपाध्याय ने अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. ईश्वर चंद गंभीर व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मानित हुईं गांव की प्रतिभाएं
सम्मानित होने वालों में डॉ. किरण सिंह, सत्यवीर त्यागी, डॉ. आरके भटनागर, सुभारती ग्रुप के निदेशक सतीश अरोरा, श्याम सिंह, जगतवीर सिंह जगन्नाथ, लाल सिंह त्यागी, कर्नल ओंकार शर्मा, धर्मेश त्यागी, केवी कॉलेज माछरा के प्रबंधक अमित त्यागी, अश्वनी त्यागी, डॉ. सतीश शर्मा, महेंद्र सिंह शर्मा, अजय त्यागी, जिला पंचायत सदस्य पूनम शर्मा, सुभाष त्यागी, ताराचंद त्यागी, शिवहरि उपाध्याय, राजवीर सिंह, जितेंद्र त्यागी, सुरेश चंद वर्मा, सुनील त्यागी, बिजेंद्र शर्मा, बोबी त्यागी, आनंद सैनी, रेखा सैनी, सृष्टि उपाध्याय सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल रहे।

माछरा महोत्सव मे लेखक श्याम शिंग को सम्मानित करते कार्यक्रम पदाधिकारी

माछरा महोत्सव मे लेखक श्याम शिंग को सम्मानित करते कार्यक्रम पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed