फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The highest rainfall in 16 years was 254.3 mm in 23 days in July

16 साल में जुलाई में 23 दिन में सबसे ज्यादा 254.3 मिमी हुई बारिश

Thu, 24 Jul 2025 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The highest rainfall in 16 years was 254.3 mm in 23 days in July
सुनील कैथवास.... शिवरात्रि के मौके पर बाबाऔघड़नाथ मंदिर में बारिश में प्रार्थना में लीन श्रद्धा
मोदीपुरम/मेरठ। मेरठ जिले में बुधवार को इस सीजन की सबसे अधिक 108.3 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। यूपी में सबसे ज्यादा बारिश मेरठ में दर्ज की गई है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला प्रभारी अशोक गुप्ता के अनुसार बुधवार को इस सीजन में सबसे ज्यादा बारिश हुई। जुलाई के 23 दिनों में 254.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह आंकड़ा पिछले 16 सालों में सबसे ज्यादा बारिश का रिकाॅर्ड किया गया है।
विज्ञापन

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि यह बारिश गर्मी के साथ फसलों के लिए भी लाभकारी रहेगी। किसानों की धान की फसल को भी लाभ मिलेगा। बारिश का लगातार होना अच्छी बात है। धान के अलावा चारा, गन्ने की फसल को भी बारिश से लाभ मिलेगा। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को मेरठ का एक्यूआई स्तर 69 दर्ज किया गया। गंगानगर में 60, जयभीमनगर 64, पल्लवपुरम 84, बेगमपुल 50, दिल्ली रोड 62 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि यूपी में बुधवार को मेरठ में सबसे अधिक बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 वर्षो में जुलाई माह में हुई बारिश
वर्ष बारिश
2010 360
2011 264.8
2012 139.8
2013 174.6
2014 175.0
2015 164.3
2016 323.1
2017 156.9
2018 544.4
2019 330
2020 293.7
2021 298.9
2022 212.8
2023 355.7
2024 273.9
2025 254.3

नोट- आंकड़े मौसम विभाग से प्राप्त एक माह में मिली मीटर में हुई बारिश के हैं। वर्ष 2025 के आंकड़े 23 जुलाई तक के हैं।

सुनील कैथवास.... शिवरात्रि के मौके पर बाबाऔघड़नाथ मंदिर में बारिश में प्रार्थना में लीन श्रद्धा

सुनील कैथवास.... शिवरात्रि के मौके पर बाबाऔघड़नाथ मंदिर में बारिश में प्रार्थना में लीन श्रद्धा

सुनील कैथवास.... शिवरात्रि के मौके पर बाबाऔघड़नाथ मंदिर में बारिश में प्रार्थना में लीन श्रद्धा

सुनील कैथवास.... शिवरात्रि के मौके पर बाबाऔघड़नाथ मंदिर में बारिश में प्रार्थना में लीन श्रद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed