फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Guru is the guide who gives the right direction to life: Sadhvi Shreeji.

गुरु ही जीवन को सही दिशा देने वाले पथप्रदर्शक : साध्वी श्रीजी

Wed, 29 Jul 2026 07:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
The Guru is the guide who gives the right direction to life: Sadhvi Shreeji.
सरधना। आदर्श नगर स्थित नूतन श्री चंद्रप्रभु जैन श्वेतांबर मंदिर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। आदर्श नगर स्थित नूतन श्री चंद्रप्रभु जैन श्वेतांबर मंदिर के शासन सम्राट भवन में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम साध्वी प्रवचन दीपिका डॉ. श्रुत पूर्णा श्रीजी एवं साध्वी इष्ट प्रिया श्रीजी के सानिध्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवंदन एवं भक्तामर आराधना से हुई। आचार्य भगवंत वल्लभ सुरिश्वर, आचार्य चंद्रसेन विजयजी एवं त्रिपुटी महाराज साहिब की पूजा का लाभ धनकुमार जैन परिवार ने प्राप्त किया। प्रवचन में साध्वी श्रीजी ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन में गुरु का होना अत्यंत आवश्यक है। गुरु ही व्यक्ति को सही दिशा प्रदान कर धर्म एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आलोक जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया। भाजपा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शिवकुमार राणा ने गुरु गौतम के पुष्प पूजन का लाभ लिया। जिसमें ऊषा जैन एवं वीरसेन जैन को गुरु आरती का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जबकि संघ पूजन का लाभ सुनील जैन एवं संतोष जैन परिवार ने लिया। कार्यक्रम में सतेंद्र जैन, अनु जैन, पिंकी जैन एवं फ्रूटी जैन ने गुरु भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संघ के संरक्षक सतेंद्र जैन, मंत्री रमेशचंद जैन, जयप्रकाश जैन, जगदीश प्रसाद जैन, अंबुज जैन, राजीव जैन, कौशल जैन, मोंटू जैन, मोहित जैन, ऋषभ जैन, संजय जैन, प्रमोद जैन और लोकेश जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed