फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The growing craze of pickle hair games, there are no fewer players here

बढ़ रहा पिकल बाल खेल का क्रेज, यहां भी खेलने वाले कम नहीं

Fri, 06 Jun 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
The growing craze of pickle hair games, there are no fewer players here
इकरार अहमद...... गढ़ रोड पर नेट में पिकल मैच खेलनते खिलाड़ी।
मेरठ। दिल्ली-नोएडा के बाद अब मेरठ में भी पिकल बाल खेल का क्रेज बढ़ता जा रहा है। टेनिस और बैडमिंटन से मिलता जुलता यह खेल सभी वर्ग के लोग खेल सकते हैं। दो से चार लोग मिलकर फिट रहने के लिए इस खेल में भाग ले रहे हैं। यहां मेरठ में स्पोर्टीफाई स्पोर्ट्स एरिना में भी पिकल बाल का कोर्ट तैयार हो गया है। लोग ऑफिस टाइम के बाद या छुट्टी के दिन इस खेल को खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं, अब तो यहां इस खेल के टूर्नामेंट की शुरूआत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

पिकल बाल एक रैकेट स्पोर्ट्स है। यह टेनिस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस से मिलता-जुलता है। इसे एक छोटे पैडल और कई छेद वाली प्लास्टिक की गेंद के साथ खेला जाता है। इसे एक नेट के ऊपर से मारा जाता है। अमेरिका और अन्य देशों में यह खेल अधिक लोकप्रिय है और अब धीरे-धीरे यहां भारत में भी लोकप्रिय होता जा रहा है। मेरठ में भी इस खेल की शुरूआत हो चुकी है।
विज्ञापन

खेल के बारे में ::: 1965 में संयुक्त राज्य अमेरिका के बैनब्रिज द्वीप पर इस खेल की शुरुआत हुई थी, जहां इसे एक बच्चों के खेल के रूप में विकसित किया गया था। यह एक सरल खेल है जिसे दो या चार खिलाड़ी एक साथ खेल सकते हैं। इसे एकल या युगल में खेला जा सकता है। दो या चार लोग मिलकर खेल सकते हैं। इसके लिए 44 गुणा 20 वर्गफीट का एक कोर्ट तैयार किया जाता है और बीच में नेट लगाया जाता है। बैडमिंटन के समान कोर्ट में इसे खेला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस खेल में दो-बाउंस नियम है। इसका अर्थ है कि सर्व करने वाली टीम को गेंद को हिट करने से पहले उसके फिर से बाउंस होने का इंतजार करना चाहिए। पिकल बाल का उद्देश्य गेंद को वापस करना है और अपने प्रतिद्वंदी को गेंद को वापस करने से रोकना है। 22 या 11-11 प्वॉइंट का खेल किया जा सकता है। इस खेल को स्पोर्ट्स एंड फिटनेस इंडस्ट्री एसोसिएशन की ओर से 2021 से 2024 के बीच सबसे तेजी से बढ़ने वाला खेल बताया गया है। पिकल बाल खेलने के लिए किसी विशेष कौशल की आवश्यकता नहीं है इसे कोई भी खेल सकता है।

स्पोर्टीफाई में हुई टूर्नामेंट की शुरूआत
गढ़ रोड स्थित स्पोर्टीफाई स्पोर्ट्स एरीना में बृहस्पतिवार शाम से पिकल बाल टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। इस टूर्नामेंट में आठ से अधिक टीम भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट आयोजक ध्रुव ने बताया कि टूर्नामेंट में विजेता टीम को 4100 रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे शास्त्रीनगर निवासी अखिल ने बताया कि वह नोएडा स्थित एक कंपनी में कार्य करते हैं। वहां से इस खेल को खेलते आ रहे हैं। पिछले चार माह से वह खेल रहे हैं। विवि रोड मंगल पांडे नगर निवासी अमित भी पिछले एक साल से यह खेल खेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें इस खेल में काफी मजा आता है। यहां मेरठ में इसका कोर्ट बनने के बाद से काफी अच्छा माहौल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed