फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Great Raja Master Drama Company play tickled a lot

द ग्रेट राजा मास्टर ड्रामा कंपनी नाटक ने खूब गुदगुदाया

Thu, 12 Jun 2025 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The Great Raja Master Drama Company play tickled a lot
सुनील कैथवास.... नौचंदी पटेल मंडप में आयोजित नाटक का एक दृश्य
मेरठ। नौचंदी मेला पटेल मंडप में बुधवार को सरिता यादव की ओर से द ग्रेट राजा मास्टर ड्रामा कंपनी नाम से नाटक का मंचन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने अपने अभिनय से लोगों को खूब गुदगुदाया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने दर्शाया कि व्यक्ति को जो कार्य आता है, जिसमें वह सक्षम है, वही बेहतर कर सकता है।
विज्ञापन

इस हास्य नाटक का शुभारंभ मेला समिति के सदस्य प्रीतीश ठाकुर, संजय जैन, सरबजीत कपूर, नरेंद्र राष्ट्रवादी, अंकुर गोयल, राकेश गौड़, नासिर सैफी, नगर निगम इंस्पेक्टर जितेन्द्र अग्रवाल सहित अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद नाटक की शुरूआत राजा मास्टर से होती है। वह अपनी टेलरिंग कंपनी बंद करके ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में ड्रामा कंपनी खोल लेता है। इसमें उसकी मदद उसका शागिर्द दिलेनादान करता है। कहानी में सारे किरदार नाटक के समय गायब हो जाते हैं और फिर राजा मास्टर इधर-उधर से रिक्शा वाले, पानी वाली को पकड़ के ड्रामा करवाता है। अंत में सब गड़बड़ हो जाता है। राजा मास्टर कान पकड़ता है कि जो काम जिसको आये, वही काम उसे करना चाहिए। लालच के पीछे नहीं भागना चाहिए।
विज्ञापन

इस नाटक के कलाकारों ने सभी को खूब हंसाया। निदेशक सरिता यादव ने नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि व्यक्ति को अपनी क्षमता और अनुभव के अनुसार ही काम करना चाहिए। बृजेश चौबे, सरिता यादव, अनामिका, अभय, सनुज और धीरेंद्र पांडेय ने उत्कृष्ट अभिनय से नाटक को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी....
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेला नौचंदी स्थित पटेल मंडप में बुधवार को माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं की ओर से देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। छात्राओं ने ऐ मेरे वतन के लोगोे, जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी... गीत प्रस्तुत कर सभी को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानाचार्य हेमलता, समिति के सदस्य सरबजीत कपूर ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर की।

इस मौके पर हॉवर्ड प्लेस्टेड कन्या इंटर कॉलेज साकेत की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद एकल नृत्य से मन मोह लिया। उसके बाद सामूहिक नृत्य नाटिका मुझे क्या बेचेगा रुपैया.. गीत पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी रेनू ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रश्मि, शालिनी, रूपाली, रिनी, निशांत का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed