फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The great mantra of life lies in salutation: Bharat Bhushan

प्रणाम में निहित है जीवन का महामंत्र : भारत भूषण

Mon, 09 Feb 2026 09:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
The great mantra of life lies in salutation: Bharat Bhushan
कैलाश पर्वत पर चल रहे भक्तांबर विधानपाठ में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर
कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ का दूसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व की सुख-शांति-समृद्धि की कामना के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के दूसरे दिन आचार्य भारत भूषण महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि जैन दर्शन में प्रणाम सबसे बड़ा मंत्र है। विनम्रता से किया गया नमस्कार आयु, विद्या, यश और बल प्रदान करता है तथा प्रभु कृपा का आधार बनता है।
सोमवार प्रातः विधानाचार्य सौरभ शास्त्री ने मंगलाचरण एवं मांगलिक मंत्रों के साथ विधिवत क्रियाओं का शुभारंभ कराया। स्वर्ण कलश से आरव जैन ने अभिषेक किया। शांतिधारा तरुण जैन एवं हर्ष जैन ने की। दीप प्रज्ज्वलन रूपा जैन, अभिषेक जैन एवं अरुण जैन ने किया। सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण कराया।
विज्ञापन

विधान कराने वाले धर्मप्रेमी बंधुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ 48 अर्घ्य समर्पित किए गए। 81 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया। इसमें सहारनपुर, भोपाल, दिल्ली, गन्नौर, लंदन और देहरादून सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तामर पाठ का शुभारंभ क्षेत्र के महामंत्री मुकेश जैन ने किया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक पाठ में भाग लिया। विधान के मध्य सुनील जैन ने प्रस्तुत भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विधान का विसर्जन गीता जैन व राजेंद्र जैन ने किया। आरती एवं प्रश्नमंच के पश्चात विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं जैन समाज के सहयोगियों का योगदान रहा।

कैलाश पर्वत पर चल रहे भक्तांबर विधानपाठ में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर

कैलाश पर्वत पर चल रहे भक्तांबर विधानपाठ में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed