फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The government should construct fire stations and provide fire fighting vehicles.

Meerut News: फायर स्टेशन निर्माण और दमकल वाहन उपलब्ध कराए सरकार

Mon, 18 May 2026 07:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 18 May 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
The government should construct fire stations and provide fire fighting vehicles.
बढ़ती आग की घटनाओं को लेकर विधायक अतुल प्रधान ने मंडलायुक्त को लिखा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र में बढ़ती आग की घटनाओं और बरसात के दौरान जलभराव की आशंका को देखते हुए विधायक अतुल प्रधान ने मंडलायुक्त मेरठ को पत्र भेजकर नगर में स्थायी फायर स्टेशन स्थापित कराने की मांग की है। उन्होंने सरधना के लिए अतिरिक्त दमकल वाहन उपलब्ध कराने और नालों की सफाई जल्द कराने की भी मांग उठाई है।
विधायक अतुल प्रधान ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में कहा कि पिछले कुछ समय में नगर और आसपास आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। गांवों में दुकानों, मकानों, खेतों व अन्य स्थानों पर आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मौजूदा फायर स्टेशन नगर से दूर होने के कारण दमकल वाहनों को मौके तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में आग कई बार गंभीर रूप ले लेती है और लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरधना में घनी आबादी, व्यस्त बाजार और डेयरियों की संख्या अधिक होने के कारण अग्निकांड का खतरा रहता है। इसे देखते हुए नगर में स्थायी फायर स्टेशन के साथ कम से कम तीन अग्निशमन वाहन तैनात किए जाने चाहिए। विधायक ने बरसात से पहले सरधना पुलिस चौकी से नानू गंग नहर तक नाले की तलीझाड़ सफाई कराने की भी मांग की है। उनका कहना है कि नालों में जमा सिल्ट और गंदगी के कारण जल निकासी प्रभावित हो सकती है, जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed