फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The girl went with her lover

Meerut News: अपराध संक्षेप

Fri, 29 May 2026 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The girl went with her lover
प्रेमी संग गई युवती
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के एक युवक ने बुधवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 26 मई की शाम उसकी बहन बाजार में सामान लेने के लिए गई थी। जब देर रात तक वापस नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क का प्रयास किया। मगर संपर्क नहीं हो सका। पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपी जुनैद उनकी बहन को बहला-फुसलाकर ले गया है। वह 3 लाख रुपये व जेवरात लेकर गायब हो गई। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि दोनों को तलाश लिया जाएगा।
-------

महिला ने पति पर लगाया मारपीट करने का आरोप
मेरठ। हापुड़ के पिलखुआ निवासी एक महिला ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी 2016 में टीपीनगर निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बेटे हुए। महिला के अनुसार पति शराब व जुआ खेलने का आदी है। अक्टूबर 2025 में आरोपी पति ने करवा चौथ पर महिला को बेरहमी से पीटा था। साथ ही उसकी हत्या का प्रयास किया था। पीड़िता ने एसएसपी ने न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है की शिकायत पत्र पर लगे सभी आरोपी की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

-
अश्लील टिप्पणी कर रहे आरोपों को पुलिस ने पकड़ा
मेरठ। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि रेलवे रोड पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक आरोपी धीरज रोजाना हनुमान मंदिर के बाहर खड़ा होकर महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करता है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी। दोपहर के समय पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व अश्लील टिप्पणी करने की धाराओं में प्राथमिक की दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed