फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The girl was accused of abusing and threatening

Meerut News: युवती का गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

Thu, 07 May 2026 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
The girl was accused of abusing and threatening
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव मुल्हैड़ा निवासी आयशा पुत्री नसीम ने तहसील में दिए शिकायत पत्र में बताया कि वह अपने घर के बाहर चबूतरे पर सफाई कर रही थी। आरोप है कि गांव निवासी युवक वहां पहुंचे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो आरोपियों ने उन्हें भी धमकाया और कहा कि उनका परिचित पुलिस में है, इसलिए उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी अक्सर उन्हें परेशान करते हैं और गाली-गलौज की रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। शिकायत में बताया कि आरोपी जबरन उनके मकान के पास वाहन खड़ा करना चाहते हैं और विरोध करने पर परिवार को गांव से निकालने तक की धमकी देते हैं। पीड़िता ने स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता ने एसडीएम से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed