{"_id":"69a1a3442e869108650f9f96","slug":"the-girl-students-launched-an-awareness-campaign-by-making-posters-and-slogans-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111740-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्राओं ने पोस्टर एवं स्लोगन बनाकर जागृति अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्राओं ने पोस्टर एवं स्लोगन बनाकर जागृति अभियान चलाया
विज्ञापन
लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कालेज में एन एस एस शिविर। (स्त्रोत महाविद्यालय) मवाना।
संवाद समाचार एजेंसी
मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ पर पोस्टर एवं स्लोगन बनाकर जागृति अभियान चलाया।
प्राचार्य डॉ. शक्ति साहनी के संरक्षण एवं कार्यक्रम अधिकारी सरोज चौहान के निर्देशन में शिविर आयोजित हुआ। प्रथम सत्र में छात्राओं ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ पर पोस्टर एवं स्लोगन बनाकर जागृति अभियान चलाया। चार छात्राओं ने बेटी की महत्ता पर प्रकाश डाला।
द्वितीय सत्र में छात्राओं ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से जागृति अभियान चलाया। वैदिक काल से लेकर आज तक नारी की क्या स्थिति रही है और आज किस मुकाम पर है इस पर विचारों की अभिव्यक्ति दी। शिविर में सानिया, रुश्दा, अर्शी, सना, अनन्या, मनीषा, खुशी, अक्षिता आदि ने अपने विचारों से जागरूकता अभियान को संबोधित किया। अध्यक्षता कर रही प्राचार्य ने कहा कि नारी हमेशा से समाज को दिशा देती रही है, परिवार की आधारशिला है।