फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The girl said in the police station - if she is not married to her lover, she will give her life

थाने में युवती बोली- प्रेमी से निकाह नहीं हुआ तो दे दूंगी जान

Sun, 24 Jan 2021 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
The girl said in the police station - if she is not married to her lover, she will give her life
थाने में युवती बोली- प्रेमी से निकाह नहीं हुआ तो दे दूंगी जान
विज्ञापन

मवाना। नगर निवासी एक युवती ने प्रेमी के खिलाफ निकाह से इनकार करने पर थाने में शिकायत दी है। कहा कि यदि प्रेमी के साथ निकाह नहीं हुआ तो वह जान दे देगी। पुलिस ने लड़की के परिजनों और प्रेमी को थाने बुलवाया है।

नगर निवासी एक युवती शनिवार को थाने पहुंची। युवती के हाथ में एक पत्र था। जिसे उसने महिला कांस्टेबल को दिया। जिसमें युवती ने कहा है कि उसका अपने समुदाय के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसके चलते वह उसके साथ घर से फरार भी हो गई थी। युवती का आरोप है कि प्रेमी निकाह करने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा, लेकिन अब निकाह करने से इनकार कर रहा है। यदि प्रेमी के साथ उसका निकाह नहीं हुआ तो वह जान दे देगी। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के परिजनों और प्रेमी को भी बुलवाया गया है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed