फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The girl died in a canter collision in Hastinapur

हस्तिनापुर में कैंटर की टक्कर से बच्ची की मौत

Fri, 12 Mar 2021 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
The girl died in a canter collision in Hastinapur
हस्तिनापुर में कैंटर की टक्कर से बच्ची की मौत
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे की बी ब्लॉक कॉलोनी में घर के बाहर खेल रही बच्ची की कैंटर की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर काफी देर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कॉलोनी निवासी आलोक की बेटी ढाई वर्षीय बेटी आरोही बृहस्पतिवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान कॉलोनी से मेन रोड की तरफ जा रहे तेज रफ्तार कैंटर ने बच्ची को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्रवासियों और परिजनों ने बच्ची के शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर चालक पर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कैंटर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बच्ची की मौत से टूटा परिवार
घटना के बाद से आरोही के माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल था। दोनों मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहे हैं। आस-पड़ोस के लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो की टक्कर से महिला घायल
मवाना। बड़ा महादेव मंदिर के सामने बाइक और ऑटो की भिडंत में बाइक सवार महिला घायल हो गई। दौराला निवासी विशाल अपनी पत्नी संगीता के साथ मवाना दवाई लेने आया था। लौटते समय बड़ा महादेव मंदिर के सामने पीछे से थ्रीव्हीलर ने टक्कर मार दी। हादसे में संगीता बाइक से गिरकर घायल हो गई। उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।

हाइवे किनारे खड़ी कार से टकराई एंबुलेंस
दौराला। हाईवे पर बेकाबू एंबुलेंस सड़क किनारे खड़ी एक कार से टकरा गई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मुजफ्फरनगर निवासी कुछ लोग मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत के बाद शव को एंबुलेंस में लेकर जा रहे थे। वलीदपुर गांव के पास एंबुलेंस चालक संतुलन खो बैठा और हाईवे किनारे खड़ी बलेनो कार से जा टकराया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed