फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the girl committed sucide by hanging herself

युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Sun, 03 May 2020 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
the girl committed sucide by hanging herself
दौराला । कस्बे की कॉलोनी निवासी एक युवती ने अवसाद के चलते में शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई-भाभी ने शव लटका देखा तो मामले की जानकारी हुई। जिस पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया परंतु परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से बागपत जिले के ग्राम बामडोली निवासी टिंकू दौराला कस्बे की हनुमानपुरी कॉलोनी में पत्नी व बहन रेखा के साथ किराए के मकान में रहता है। टिंकू की शादी दौराला थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव में हुई थी। वह शनिवार को पत्नी के साथ खेड़ी गांव में गेहूं की कटाई करने के लिए गया था। इस दौरान उसकी बहन घर पर अकेली थी और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। टिंकू अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचा तो बहन का शव लटका देखा। इससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी पाकर शव नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। इस पर युवक एवं उसकी पत्नी ने पुलिस कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि युवती काफी समय से बीमार थी। जिसके चलते वह अवसाद ग्रसित थी। जिसके चलते उसने उक्त कदम उठाया। वहीं, परिजनों ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया था। जिस पर शव उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed