फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The gates of the municipal offices did not open even on the orders of the officers

Meerut News: अधिकारियों के आदेश पर भी पालिका कार्यालयों के नहीं खुले गेट

Tue, 04 Mar 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The gates of the municipal offices did not open even on the orders of the officers
सरधना। नगर पालिका में एडीएम प्रशासन व एसडीएम के आदेश के बाद भी पालिका कार्यालयों के गेट नहीं खुले हैं। स्थानीय लोगों को खिड़की से कार्य कराने पड़ रहे हैं। जबकि कार्यालयों में बने कर्मचारियों के काउंटर खिड़की से काफी दूर हैं। कर्मचारी अपनी सीट से खिड़की तक उठकर नहीं आना चाहते। काफी देर तक फरियादी खिड़की पर कर्मचारियों को आवाज देते रहते हैं, जबकि अंदर बैठे कर्मचारी हंसी-मजाक करते रहते हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका पहुंचे स्थानीय निवासी आस मोहम्मद, सुनील, दीपक, कामिल आदि ने बताया कि वह सोमवार को नगर पालिका में काम से गए थे। किसी को टैक्स जमा करना था तो किसी को जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करना था। काफी देर तक खिड़की पर खड़े रहने बाद जब किसी भी कर्मचारी ने नहीं सुना तो उन्होंने प्रधान लिपिक से शिकायत के लिए खिड़की से आवाज लगाई, लेकिन प्रधान लिपिक के कार्यालय से भी कोई जवाब नहीं आया तो वह लौट आए।
विज्ञापन

कार्यालय के बाहर बैठे कर्मचारी ने उन्हें ईओ से भी नहीं मिलने दिया। जबकि सुबह 10 से 12 बजे तक जनता की समस्या को सुनने के लिए सरकार के आदेश हैं। जब से पालिका के कर्मचारियों की एंटी करप्शन विभाग में शिकायत की गई है तब से पालिका अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए जनता को परेशान किया जा रहा है। अपने काम के लिए लोग खिड़की पर काफी देर तक खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने पालिका के सभी गेट खुलवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन खिड़की से काम करने के लिए पालिका का एक भी कार्यालय तैयार नहीं है। खिड़की से कई मीटर दूर कर्मचारियों के काउंटर बने हैं। फरियादी खिड़की से केवल आवाज लगाते रह जाते हैं। स्थानीय लोगों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed