फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the garbadge through out from ram taalab bhoomi

राम तालाब भूमि पर कूड़ा डालना बंद कर कर्मचारी

Sat, 21 Mar 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
the garbadge through out from ram taalab bhoomi
लावड़। चिंदौड़ी मार्ग स्थित राम तालाब की भूमि पर नगर पंचायत के कर्मचारी लगातार कूड़ा डाल रहे हैं। जिस कारण लोगों में रोष है। ऐतिहासिक धरोहर के पास गंदगी पनपने व पास में ही स्कूल होने पर लोगों ने विरोध जता दिया। उन्होंने कहा कि 28 मार्च के बाद कूड़ा नहीं डालने दिया जाएगा।
विज्ञापन

चौ. बारू सिंह जूनियर स्कूल के प्रबंधक उदित चौधरी ने बताया कि चिंदौड़ी मार्ग पर ऐतिहासिक राम तालाब की भूमि है। यहां लोगों ने देवियां स्थापित कर रखी हैं। परंतु नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी लगातार कस्बे से इकट्ठा किया गया कूड़ा डाल रहे है। जिस कारण भावनाएं आहत हो रही हैं। बताया कि पूर्व में भी इसकी शिकायत की गई। परंतु कुछ दिन बाद दोबारा कूड़ा डालना शुरू कर दिया गया। कूड़े के चलते यहां बुरा हाल है। शुक्रवार को उदित चौधरी के साथ विधायक प्रतिनिधि संजय गुप्ता, सभासद कमल किशन, सुभाष, अजय जैन आदि ने ईओ से मिलकर शिकायत की। ईओ ने जल्द कूड़ा हटवाने व कूड़ा न डाले जाने का आश्वान दिया। शिकायतकर्ताओं ने नगर पंचायत को 28 मार्च तक का समय दिया है। चेतावनी दी कि यदि 28 मार्च के बाद कूड़ा डाला गया तो कर्मचारियों को भगा दिया जाएगा। वहीं मामले की शिकायत जिलाधिकारी अनिल ढींगरा से भी करने की बात कही गई है। ईओ सुधीर सिंह के मुताबिक जल्द कूड़ा हटाया जाएगा और कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया है कि उस स्थान पर कूड़ा न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed