फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The 'game' of statistics will not curb the corona

मेरठ: आंकड़ों के ‘खेल’ से नहीं लगेगा कोरोना पर अंकुश, एतराज जता चुके हैं सीएम योगी आदित्यनाथ

Wed, 21 Apr 2021 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 21 Apr 2021 02:13 AM IST
सार

मेरठ में आंकड़ों के ‘खेल’ से तो कोरोना पर अंकुश नहीं लगेगा।

विज्ञापन
The 'game' of statistics will not curb the corona

विस्तार

मेरठ में आंकड़ों के ‘खेल’ से तो कोरोना पर अंकुश नहीं लगेगा। मेडिकल कॉलेज के रिकॉर्ड के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में मेरठ के 33 लोगों की मौत हुई है, जबकि स्वास्थ्य विभाग सिर्फ 15 दिखा रहा है। इतना ही नहीं शासन के आंकड़ों में भी फर्क है। शासन में भी जिले की 33 मौतें ही ज्यादा दर्शाई जा रही हैं।

विज्ञापन


शासन (लखनऊ) और मेरठ स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में पिछले साल से ही आंकड़ेबाजी का खेल किया जा रहा है। मेरठ स्वास्थ्य विभाग संख्या कम दिखा रहा है और शासन ज्यादा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मेरठ में अब तक 428 मौतें हुई हैं, जबकि शासन के हिसाब से 461 लोगों की जान कोरोना के कारण गई है। यह हालत तब हैं जबकि खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पर एतराज जता चुके हैं। वह सुधार की हिदायत दे चुके हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि पोर्टल पर तुरंत अपडेट किया जाता है, जबकि स्वास्थ्य विभाग अपने आंकड़े हर मरीज की पड़ताल करने पर अपडेट करता है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े सही हैं। कुछ मरीज दूसरे जिलों के होते हैं जो मेरठ के पते पर मेडिकल में भर्ती हो जाते हैं। इस वजह से भी आंकड़ों में अंतर आ रहा है। इसकी पूरी पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देवबंद: फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना अरशद बोले, इबादत की नहीं होती कोई कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed