फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The game of illegal construction was going on in the name of repair in Cantt.

कैंट में मरम्मत के नाम पर चल रहा था अवैध निर्माण का खेल, अफसर बोले-होगी मामले की जांच

Fri, 31 Jul 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
The game of illegal construction was going on in the name of repair in Cantt.
कैंट में मरम्मत के नाम पर चल रहा था अवैध निर्माण का खेल, अफसर बोले-होगी मामले की जांच
विज्ञापन

मेरठ। कैंट में अब मरम्मत के नाम पर भी अवैध निर्माण का खेल शुरू हो गया है। सदर बाजार में एक डिपार्टमेंटल स्टोर मालिक ने बराबर का मकान खरीदकर उसे भी कॉमर्शियल प्रॉपर्टी में तब्दील करना शुरू कर दिया है। इस निर्माण के फोटो वायरल होने के बाद कैंट बोर्ड अफसर अब जांच की बात कह रहे हैं।
कैंट क्षेत्र में रहने वालों को रक्षा मंत्रालय की तरफ से दिसंबर 2019 में मरम्मत कराने की राहत दी गई थी। इससे पहले तक मामूली मरम्मत कराने के लिए भी लोगों को कैंट बोर्ड के चक्कर काटने पड़ते थे। मरम्मत में प्लास्टर, पेंट, आदि छोटे कार्य शामिल हैं। लेकिन अब कैंट में लोगों ने मरम्मत के नाम पर भी अवैध निर्माण शुरू कर दिए हैं। सदर बाजार में एक डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक ने बराबर के एक मकान को खरीद लिया। अब इस मकान को स्टोर में मिलाया जा रहा है। भीतर ही भीतर निर्माण कराया जा रहा है। वायरल फोटो में दिख रहा है कि किस तरह से काम चल रहा है। लोगों का कहना है कि डिपार्टमेंटल स्टोर मालिक की कैंट बोर्ड में नजदीकियां हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन

इस पूरे मामले में कैंट बोर्ड के अफसरों का कहना है कि इनकी तरफ से मरम्मत कराने के लिए परमिशन ली गई है। अब काम बंद करा दिया गया है। ये जांच की जा रही है कि जो काम कराया जा रहा था, वह नियम विरुद्घ तो नहीं था। ऐसा मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed