फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the four lakh stolen in the house

बंद मकान से चार लाख की चोरी

Tue, 27 Aug 2019 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
the four lakh stolen in the house
1ए - मोहल्ला ऊंचा में फारुक का मकान में चोरी की घटना के बाद फैला सामान देखता पीडित। (फलावदा) - फोटो : MAWANA
बंद मकान से चार लाख की चोरी
विज्ञापन

फलावदा। कस्बे के मोहल्ला ऊंचा में बंद मकान में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी व ज्वेलरी चोरी कर ली। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित द्वारा थाने में तहरीर दी है।
मोहल्ला ऊंचा निवासी फारूख सोमवार को परिवार के साथ मेरठ स्थित रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने गया था। देररात चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ लिया। जिसके बाद चोरों ने अलमारी में रखे करीब सवा दो लख रुपये, सोने-चांदी की ज्वेलरी चोरी कर ली। सुबह जब परिवार लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। तभी घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। दिनदहाड़े चोरी से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। चोरी में नगदी सहित करीब चार लाख रुपये नुकसान बताया गया है। फारुक ने अज्ञात के खिलाफ थाने मे तहरीर दी है। वहीं थाना पुलिस के मुताबिक घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ट्यूबवेल से मोटर चोरी
फलावदा। गांव झिझाड़पुर के जंगल में चोरों ने ट्यूबवेल से मोटर चोरी कर ली। इस संबंध में तहरीर दी गई है। किसानों के अनुसार क्षेत्र में ट्यूबवेलों से चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। गांव झिझाड़पुर निवासी महिंद्र के मुताबिक चोरों ने ट्यूबवेल का ताला तोड़कर मोटर चोरी कर ली। वहीं चोरों ने रसूलपुर, टांडी, मंदवाड़ी, गड़ीना आदि गांवों से दर्जनों किसानों ट्यूबवेल से मोटर चोरी कर ली है। पुलिस अभी तक किसी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed