{"_id":"6a14712f26f15d7134066b42","slug":"the-foundation-stone-of-five-altars-was-laid-in-the-pandavshila-pilgrimage-area-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112463-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पांडुकशिला तीर्थ क्षेत्र में पांच वेदियों का हुआ शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पांडुकशिला तीर्थ क्षेत्र में पांच वेदियों का हुआ शिलान्यास
विज्ञापन
सरधना। पांडुकशिला स्थित विद्योदय तपोवन तीर्थ क्षेत्र में श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ जिनालय परिसर म
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। पांडुकशिला स्थित विद्योदय तपोवन तीर्थ क्षेत्र में श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ जिनालय परिसर में पांच वेदियों के शिलान्यास का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम आचार्य विद्यासागर महाराज, आचार्य समय सागर महाराज तथा मुनि वीर सागर, विशाल सागर और धवल सागर महाराज के आशीर्वाद एवं मुनि निश्चित सागर महाराज की प्रेरणा व मंगल आदेशानुसार आयोजित किया गया।
संचालन विधानाचार्य दीपक जैन दिवाकर ने किया। कार्यक्रम में मूलनायक भगवान मुनिसुव्रतनाथ की वेदी का शिलान्यास अनिल जैन व अनुज जैन मुल्हेड़ा परिवार ने किया। वहीं आदिनाथ भगवान की वेदी का शिलान्यास अनिल जैन और राजकुमार जैन कालका परिवार, चंद्रप्रभु भगवान की वेदी का शिलान्यास प्रदीप जैन व अक्षय जैन गोटका परिवार, शांतिनाथ भगवान की वेदी का शिलान्यास धनपाल जैनी व अरिहंत जैन परिवार तथा पार्श्वनाथ भगवान की वेदी का शिलान्यास अनिल जैन, अक्षत जैन, उदित जैन और सुधीर टैक्सटाइल परिवार द्वारा संपन्न कराया गया।
इस मौके पर तीर्थ क्षेत्र समिति के अध्यक्ष पंकज जैन, मंत्री अनुज जैन, कोषाध्यक्ष अनिल जैन, विकास जैन, सौरभ जैन, कुणाल जैन, ऋषभ जैन, अंकुश जैन, सचिन जैन, पंकज टाली, प्रद्युम्न जैन, सत्येंद्र जैन, विनोद जैन और संजय जैन मौजूद रहे।