{"_id":"68beefd5f00c483bbe0685e4","slug":"the-five-thousand-population-of-akshandara-yearns-for-water-meerut-news-c-72-1-mct1002-140166-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी को तरसी अक्षरोंड़ा की पांच हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी को तरसी अक्षरोंड़ा की पांच हजार की आबादी
Mon, 08 Sep 2025 10:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 08 Sep 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के वार्ड दस में पानी की टंकी का मोटर खराब होने से अक्षरोड़ा गांव और उसके आसपास की कॉलोनियों की करीब पांच हजार की आबादी पानी को तरस गई। अधिकारियों और पार्षद से शिकायत करने के बाद भी समाधान नही हुआ तो स्थानीय लोग दर्जनों की संख्या में टंकी स्थल पर पहुंचे और हंगामा किया। लोगों के हंगामे की जानकारी पर नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पानी की मोटर को ठीक कराने का काम शुरू किया।
वार्ड दस के अक्षरोंडा और काशी गांव में वर्ष 2011 में पानी की टंकी बनाई गई थी। टंकी से अक्षरोंडा गांव और उसके आसपास बनी काॅलोनियों में पानी की सप्लाई होती है। शुक्रवार को टंकी का मोटर खराब हो गया। जिसके अक्षरोंडा और आसपास की काॅलोनियों में पानी की किल्लत हो गई। चार दिन से लोग पानी को तरस रहे हैं। लोगों ने बताया कि उन्होंने मोटर सही कराने के लिए टंकी ऑपरेटर मोनू, नगर निगम के अधिकारियों और वार्ड पार्षद विमला को फोन करके मोटर को सही कराने की मांग की लेकिन अभी तक मोटर ठीक नहीं किया गया। इस वजह से महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। जिनके घर के निकट नल नहीं है उन्हें काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
हंगामा करते ही पहुंची टीम, आज आपूर्ति चालू करने का दावा
चार दिन से मोटर ठीक न होने से सोमवार को दर्जनों लोग पानी की टंकी पर पहुंचे और हंगामा किया। पार्षद पर अनदेखी करने का आरोप लगाया। इसके बाद निगम से कर्मचारियों की एक टीम पहुंची और मोटर ठीक करने का काम शुरू किया। वार्ड दस की पार्षद विमला देवी ने बताया कि मोटर को ठीक कराने का काम शुरू हो चुका है मंगलवार सुबह से पानी आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
नागरिकों की पीड़ा
उत्तम शर्मा ने बताया कि पानी की टंकी से तीन दिनों से लोगों के घरों में पानी नही पहुंच रहा है। परेशानी हो रही है।
मोहित कहते हैं कि गांव के ज्यादातर लोग टंकी की सप्लाई पर निर्भर हैं। बाहर नलों से पानी लाना पड़ता है।
सुनीता कहतीं हैं कि उनके घर के आसपास काेई नल नहीं है। दूर से पानी लाना पड़ता है। निगम को ध्यान देना चाहिए।
मनीष कुमार ने बताया कि कई दिनों से पूरे क्षेत्र में पानी की सप्लाई बाधित है कई बार शिकायत की लेकिन ठीक नहीं कराई गई।