Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The first 'Nirvana Laddu' was offered on the occasion of Lord Mahavira's Nirvana Mahotsav.

Meerut News: भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव पर चढ़ाया प्रथम निर्वाण लाडू

Mon, 09 Nov 2026 07:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
The first 'Nirvana Laddu' was offered on the occasion of Lord Mahavira's Nirvana Mahotsav.
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर
- प्रभात फेरी निकालकर किया अभिषेक और शांतिधारा, मुनि प्रतीक सागर महाराज ने दिया अहिंसा का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में सोमवार को अहिंसा के अवतार भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। महोत्सव में श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर धर्म लाभ लिया। प्रभात फेरी निकाली गई और भगवान का अभिषेक, शांतिधारा तथा निर्वाण लाडू अर्पित करने के कार्यक्रम संपन्न हुए।

महोत्सव का शुभारंभ प्रभात फेरी के साथ हुआ। प्रभात फेरी मंदिर परिसर से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पहुंची। भगवान शांतिनाथ की शांतिधारा और अभिषेक पूजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान की आराधना की।
विज्ञापन


श्रद्धालु कुणाल जैन ने सपरिवार भगवान महावीर स्वामी का जलाभिषेक कर प्रथम निर्वाण लाडू अर्पित किया। कुणाल जैन, यश जैन, संभव जैन, कमला बाई जैन, महेंद्र कुमार जैन, मंजू जैन, मीनाक्षी जैन, अक्षय कुमार जैन और मुदित जैन आदि ने भगवान महावीर को निर्वाण लाडू चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनि प्रतीक सागर महाराज ने धर्मसभा में कहा कि जब-जब विश्व में हिंसा और कुरीतियां बढ़ी हैं, तब-तब महापुरुषों ने मानवता को सही राह दिखाई है। भगवान महावीर का जन्म ऐसे कालखंड में हुआ, जब चारों ओर हिंसा का बोलबाला था। उन्होंने अहिंसा परमो धर्म का संदेश देते हुए जियो और जीने दो का मूलमंत्र दिया। उनके उपदेशों ने समाज को कुरीतियों से मुक्त करने और विश्व में शांति स्थापित करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष जीवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, राजीव जैन, महाप्रबंधक मुकेश जैन, अतुल जैन, कमल जैन आदि का सहयोग रहा।

प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर

प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed