फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The First Annual Celebration of the Nikunj Ras Family Takes Place Today; A Stream of Devotional Songs Will Flow.

Meerut News: निकुंज रस परिवार का प्रथम वार्षिक उत्सव आज, बहेगी भजनों की रसधारा

Sun, 31 May 2026 04:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
The First Annual Celebration of the Nikunj Ras Family Takes Place Today; A Stream of Devotional Songs Will Flow.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। निकुंज रस परिवार मेरठ समिति का प्रथम वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें श्रीकृष्ण के भजनों की रसधारा बहेगी। कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।रविवार को हुई प्रेसवार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आयोजकों ने बताया कि यह भव्य आयोजन एक जून को शाम सात बजे गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप में आयोजित होगा। कार्यक्रम में दिल्ली की भजन गायिका आरुषि गंभीर, मेरठ के शिवम कौशिक राधा-कृष्ण भजनों की मधुर प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।
विज्ञापन

नितिन भार्गव ने बताया कि उत्सव का प्रमुख आकर्षण ठाकुर जी का फूलों का भव्य बंगला और राधा रानी का दिव्य दरबार रहेगा। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं के लिए इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा एवं प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से भजनों की रसधारा का आनंद लेने की अपील की। प्रेसवार्ता में दीपक गुगलानी, अजय सक्सेना, आशीष ठाकुर, सचिन गोयल, अमन गुप्ता, हिमांशु एवं अनूप कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed