मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बुधवार को कला संकाय द्वारा तिरंगा सेल्फी कार्यक्रम किया गया। क्रांति रेंजर्स टीम की छात्राओं में रिया गर्ग, तानिया, सुरभि, असमी, शहाना, साहिबा, दीक्षा आदि ने तिरंगा सेल्फी प्वाइंट सजाया।प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने उनके प्रयास की सराहना की। नोडल अधिकारी प्रो. लता कुमार, प्रो. मंजू रानी, प्रो. मोनिका चौधरी, डॉ. नेहा, डॉ. आकांक्षा आदि तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। साथ ही कॉलेज में तिरंगा क्राफ्ट एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता भी हुई। क्राफ्ट प्रतियोगिता में निशि प्रथम, तान्या द्वितीय और दीपिका सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन में अनुराधा व नेहा सैनी प्रथम, कंचन शर्मा व मनीषा ने द्वितीय और गार्गी व अंजुम रिजवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद